26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराष्ट्रीयबाल-बाल बचा इंडिगो का विमान कम ईंधन के चलते चेन्नई से बेंगलुरु...

बाल-बाल बचा इंडिगो का विमान कम ईंधन के चलते चेन्नई से बेंगलुरु किया गया डायवर्ट!

Published on

इंडिगो की एक फ्लाइट जिसमें यात्री चेन्नई जा रहे थे, उसे अचानक बेंगलुरु की तरफ मोड़ना पड़ा. खबर है कि विमान में ईंधन कम होने के कारण पायलट को फ्यूल मेडे घोषित करना पड़ा. ये घटना गुरुवार की बताई जा रही है. विमान चेन्नई में उतरना चाहता था लेकिन भीड़भाड़ (कंजेशन) के कारण उसे उतरने की इजाजत नहीं मिली.

गुवाहाटी से चेन्नई जा रही थी फ्लाइट

जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 6E6764 जो गुवाहाटी से चेन्नई जा रही थी उसे बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) पर उतारा गया. बताया गया कि विमान के चेन्नई एयरस्पेस में घुसने के बाद उसका रास्ता बदल दिया गया. ये वाकया बुधवार रात का है.

क्यों बदला गया रास्ता? पायलट ने क्यों कहा ‘फ्यूल मेडे’

रास्ता बदलने की मुख्य वजह ये थी कि क्रू ने विमान में ईंधन कम होने की जानकारी दी और ‘फ्यूल मेडे’ घोषित कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि विमान को बुधवार रात 7:45 बजे चेन्नई में उतरना था. विमान में करीब 168 यात्री सवार थे और उन्हें पूरी घटना के बारे में बता दिया गया था. इंडिगो ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

लैंडिंग का प्रयास और फिर गो-अराउंड

रिपोर्ट्स के अनुसार, गुवाहाटी से शाम 4:40 बजे उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-6764 (A321) के पायलट ने रात करीब 7:45 बजे चेन्नई में उतरने की कोशिश की. लैंडिंग के दौरान, विमान के लैंडिंग गियर के रनवे को छूने के बाद पायलट ने ‘गो-अराउंड’ करने का फैसला किया, जिसे ‘बाल्कड लैंडिंग’ भी कहते हैं. सूत्रों के मुताबिक, “बेंगलुरु हवाई अड्डे से लगभग 35 मील दूर कैप्टन ने ‘मेडे’ कॉल किया.

यह भी पढ़िए: मध्य प्रदेश में फिर तबादलों पर रोक शिक्षा विभाग में भी कई अधिकारियों के ट्रांसफ

बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग

पायलट ने दूसरी बार चेन्नई में लैंड करने की कोशिश नहीं की और सीधे केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) की तरफ बढ़ गया. रिपोर्ट के अनुसार सूचना मिलते ही एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) ने ग्राउंड स्टाफ को सूचित किया. इसके बाद मेडिकल और फायर सर्विस कर्मियों को तैनात किया गया. विमान रात 8:20 बजे सुरक्षित रूप से लैंड हो गया जिससे सभी 168 यात्रियों ने राहत की सांस ली.

यह भी पढ़िए: कॉर्पोरेट इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी में AQMEN Medtech Pvt. Ltd. द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

अस्वीकरण: यह खबर मीडिया रिपोर्ट्स और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है. इंडिगो एयरलाइंस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...