9.5 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल यूनिट को ईटी गवर्नमेंट पीएसयू लीडरशिप एंड एक्सीलेंस अवार्ड

बीएचईएल भोपाल यूनिट को ईटी गवर्नमेंट पीएसयू लीडरशिप एंड एक्सीलेंस अवार्ड

Published on

नई दिल्ली

बीएचईएल भोपाल यूनिट को ईटी गवर्नमेंट पीएसयू लीडरशिप एंड एक्सीलेंस अवार्ड,गत दिवस आयोजित 7वें पीएसयू शिखर सम्मेलन में बीएचईएल को दो उत्कृष्ट परियोजनाओं के लिए प्रतिष्ठित ईटी गवर्नमेंट पीएसयू लीडरशिप एंड एक्सीलेंस अवार्ड, 2025 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्‍कार एसएम रामनाथन, निदेशक (ई, आरएंडडी), बीएचईएल एवं प्रदीप कुमार उपाध्याय, महाप्रबंधक एवं प्रमुख, बीएचईएल, भोपाल ने ग्रहण किया। गोल्ड श्रेणी के तहत “वंदे भारत परियोजना के लिए उद्यम-व्यापी एकीकृत मोटर प्रबंधन प्रणाली”– डिजिटल परिवर्तन में नेतृत्व एवं गोल्ड श्रेणी के तहत “एकीकृत वास्तविक समय उत्पादन प्रबंधन प्रणाली”– स्वदेशी उत्पादन और प्रौद्योगिकी सशक्तिकरण।

तदुपरांत बीएचईएल, भोपाल यूनिट में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदीप कुमार उपाध्याय, महाप्रबंधक एवं प्रमुख ने गौतम मजूमदार, महाप्रबंधक (सीएमजी, पीएमजी, सीसी और डीटीजी), अपर महाप्रबंधक (डीटीजी) एवं थर्मल तथा हाइड्रो टीम के सदस्यों को इस उपलब्धि के लिए सम्‍मानित किया।

यह भी पढ़िए: जयपुर-दुबई फ्लाइट के कॉकपिट में खराबी,130 पैसेंजर्स थे, उड़ान रद्द

द इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र में साइबर सुरक्षा और डिजिटल पहलों में उत्कृष्ट योगदान और नवाचारों के लिए पुरस्‍कार दिए जाते हैं। यह प्रतिष्ठित गोल्ड अवार्ड भेल के असाधारण नेतृत्व और डिजिटल उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया गया है जो प्रतिष्ठित उद्योग और विशेषज्ञों द्वारा कठिन मूल्यांकन के आधार पर 750 से अधिक प्रविष्टियों में से बीएचईएल को चुना गया है।

यह भी पढ़िए: मंगलवार को मनाया जाएगा दादाजी धाम मंदिर का 16 वां स्थापना दिवस 

यह पुरस्कार प्रभावशाली परियोजनाओं को सम्मानित करता है जो परिचालन दक्षता, ग्राहक जवाबदेही और रणनीतिक विकास को बढ़ाते हैं। इसका उद्देश्य सार्वजनिक क्षेत्र में डिजिटल नवाचार और लचीलेपन को आगे बढ़ाने में अगली पीढ़ी को प्रेरित करना है।

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

बीएचईएल भोपाल द्वारा अवधपुरी चौराहे के पास अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई — अवैध गुमटियों व दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, क्षेत्र हुआ...

भोपाल बीएचईएल भोपाल द्वारा टाउनशिप क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए...

बीएचईएल के प्रेस शॉप में नई 8 टन स्लाटिंग प्रेस मशीन का लोकार्पण

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के फीडर्स विभाग के प्रेस शॉप प्रभाग में...

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...