23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़जनसेवा ही हमारा परम कर्तव्य जनहित सर्वोपरि है : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

जनसेवा ही हमारा परम कर्तव्य जनहित सर्वोपरि है : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

Published on

भेल भोपाल।

जनसेवा ही हमारा परम कर्तव्य जनहित सर्वोपरि है : राज्यमंत्री श्रीमती गौर,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि जनसेवा ही हमारा परम कर्तव्य है और जनहित सर्वोपरि है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर शुक्रवार को गोविंदपुरा क्षेत्र के वार्ड-60 में जनसंपर्क कर क्षेत्रवासियों से उनकी समस्याएं सुन कर समस्याओं का निराकरण कर रही थीं। श्रीमती गौर ने कहा कि जन आकांक्षाओं के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करते हुए विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने प्रगति नगर में रहवासियों की नाली निर्माण की मांग को प्राथमिकता से करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने वार्ड-60 के अंतर्गत अवंतिका एवेन्यू सेक्टर-सी में जल निकासी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नाले की सफाई और मरम्मत कार्य के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। युगान्दर कॉलोनी में रहवासियों द्वारा कॉलोनी में पानी निकासी न होने की समस्या से अवगत कराए जाने पर, तत्काल प्रभाव से अधिकारियों को पुरानी सीवेज की समुचित सफाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़िए: China Henipavirus Explainer: कोरोना जैसा एक और ख़तरा चमगादड़ों में मिला नया हेनिपावायरस 75% मृत्यु दर का दावा

वर्धमान ग्रीन वैली एक्सटेंशन एवं बीडीए कॉलोनी के रहवासियों से भेंट कर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की। कॉलोनी के नगर निगम को हस्तांतरित होने के बावजूद आवश्यक विकास कार्यों में हो रही देर पर इसे जल्द कराने के लिए कहा। पार्षद वीशक्ति राव, सुरेंद्र धोटे, शिवलाल मकोरिया, विनोद चौकसे, राकेश मालवीय, मलखान सिंह, नवीन गुर्जर,  रुपेश पाटिल, गणेश राम नागर, किशन बंजारे, संजय शिवनानी सहित सैकड़ों की संख्या में रहवासी, अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...