11.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
HomeखेलIND vs ENG:रोहित-विराट की जोड़ी दिखेगी लॉर्ड्स में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास...

IND vs ENG:रोहित-विराट की जोड़ी दिखेगी लॉर्ड्स में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद पहली बार एक साथ आ सकते हैं नज़र

Published on

IND vs ENG: अगर आप रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैन हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके ये दोनों दिग्गज इंग्लैंड में खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ में एक साथ नज़र आ सकते हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच फिलहाल एजबेस्टन में चल रहा है. इसके बाद तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में निर्धारित है, जिसमें रोहित-विराट की मौजूदगी मैच का रोमांच बढ़ा सकती है. खबरें आ रही हैं कि रोहित-विराट लंदन में हैं और इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में दिख सकते हैं.

BCCI दे सकती है न्योता

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि BCCI उन्हें लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच को देखने के लिए आमंत्रित करने जा रहा है. अगर ये रिपोर्ट्स सच साबित होती हैं, तो रो-को की जोड़ी एक साथ मैदान में दिखेगी. इस दौरे पर शुबमन गिल कप्तान हैं, क्योंकि सीरीज़ शुरू होने से ठीक पहले नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, तो वहीं 3 दिन बाद विराट कोहली ने भी 12 मई 2025 को टेस्ट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया था.

कैसा रहा रोहित-विराट का टेस्ट करियर?

विराट कोहली ने भारत के लिए अपने टेस्ट करियर में कुल 123 मैचों में 9230 रन बनाए हैं. वे दस हजार रन पूरे कर सकते थे, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने संन्यास ले लिया. टेस्ट में उनके नाम 30 शतक और 7 दोहरे शतक दर्ज हैं.1 वहीं, रोहित शर्मा ने भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेले और 4301 रन बनाए. रोहित ने 1 दोहरा शतक, 12 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं.

यह भी पढ़िए: MP Rain Alert:28 ज़िलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी, मंडला-डिंडोरी में स्कूलों की छुट्टी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया जीत के करीब

शुबमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया, इंग्लैंड दौरे पर पहला टेस्ट हार चुकी है. उसे लीड्स में 5 विकेट से हार मिली थी. अब दूसरा टेस्ट एजबेस्टन में चल रहा है, जिसमें भारत जीत की दहलीज पर है. उसने इंग्लैंड को 608 रनों का लक्ष्य दिया है. आखिरी दिन इंग्लैंड को 7 विकेट रहते 536 रन बनाने हैं. यह चेज़ लगभग असंभव है, क्योंकि टेस्ट के इतिहास में 500 रन कभी भी पांचवें दिन नहीं बने हैं.

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...