10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल हरिद्वार ने डिस्पैच किया 800 मेगावाट सुपर क्रिटिकल जनरेटर स्टेटर

बीएचईएल हरिद्वार ने डिस्पैच किया 800 मेगावाट सुपर क्रिटिकल जनरेटर स्टेटर

Published on

हरिद्वार

बीएचईएल हरिद्वार ने डिस्पैच किया 800 मेगावाट सुपर क्रिटिकल जनरेटर स्टेटर,बीएचईएल हरिद्वार ने अडानी पावर लिमिटेड की मध्य प्रदेश स्थित महान परियोजना के लिए, पहले जनरेटर स्टेटर का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। 800 मेगावाट क्षमता के इस सुपर क्रिटिकल टर्बो जनरेटर स्टेटर की आज आपूर्ति की गई । बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार तथा अडानी पावर लिमिटेड के महाप्रबंधक आदर्श सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर स्टेटर को रवाना किया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में रंजन कुमार ने कहा कि 465 टन वजनी इस स्टेटर का सफलतापूर्वक निर्माण, संस्थान के सभी कर्मचारियों की कड़ी मेहनत एवं लगन का नतीजा है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के साथ ही बीएचईएल हरिद्वार ने थर्मल सेट उत्पादन के क्षेत्र में अपनी तकनीकी दक्षता तथा कौशल को एक बार फिर साबित कर दिया है। आदर्श सक्सेना ने स्टेटर की आपूर्ति के लिए बीएचईएल का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़िए: डायरेक्टर ने किया बीएचईएल में 100 किलो वोल्ट एसी /डीसी हाईवोल्टेज टेस्टिंग सिस्टम का उद्घाटन

उल्लेखनीय है कि बीएचईएल को अडानी पावर लिमिटेड से महान परियोजना के लिए कुल 14 सेट्स की आपूर्ति का महत्वपूर्ण आर्डर प्राप्त हुआ था। इस आर्डर के अंतर्गत बाकी सेट्स की आपूर्ति भी समयानुसार की जाएगी। इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

बीएचईएल प्रबंधन को यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन, वेतनमान और बोनस सहित कई मांगें उठाईं

भोपाल। भेल भोपाल में कार्यरत कर्मचारी यूनियनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को...

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...