12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभेल न्यूज़हरियाली तीज पर हनुमान चालीसा, श्री गुरु गीता सामूहिक पाठ, रुद्राभिषेक— महिलाओं...

हरियाली तीज पर हनुमान चालीसा, श्री गुरु गीता सामूहिक पाठ, रुद्राभिषेक— महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर किया पौधरोपण

Published on

भेल भोपाल

हरियाली तीज पर हनुमान चालीसा, श्री गुरु गीता सामूहिक पाठ, रुद्राभिषेक— महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर किया पौधरोपण,दादाजी धाम मंदिर रायसेन रोड पटेल नगर भोपाल में हरियाली तीज भगवान शिव और देवी पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष में मनाया जाता है। सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि महालक्ष्मी राजयोग और रवि योग जैसे शुभ संयोग में रविवार को प्रातः 9:00 बजे से श्री हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ का गुरुदेव के भक्तों द्वारा किया गया। इसके पश्चात भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया।

हरियाली तीज पर हरियाली के प्रतीक दादाजी धाम मंदिर में बाउंड्री वॉल के चारों ओर अशोक, आम, जामुन, बेलपत्र,पीपल, बरगद, बादाम,नीम, चंपा, रुद्राक्ष एवं बहुत से वृक्ष लगे हुए हैं। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा हरे वस्त्र हरी चूड़ियां से सज धजकर पौधे रोपण किया गया साथ ही। पर्यावरण संरक्षण के लिए धरा को हरा- भरा बनाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़िए: मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से 6 की मौत, 25-30 घायल

जिसमें वर्धमान सिटी, सिद्धार्थ लेक सिटी एवं पटेल नगर की महिलाएं शामिल हुई, महिलाएं ने अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखकर भगवान शिवजी की पूजन, भजन, कीर्तन लोकगीत गायन किया। उपस्थित सभी महिलाओं को श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सुहाग सामग्री प्रदान की गई है बाद में महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी महिलाओं ने पुण्य लाभ प्राप्त करें। दादाजी धाम मंदिर में सावन माह में प्रत्येक दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक भक्तों द्वारा किए जा रहे हैं।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और ईडी प्रदीप उपाध्याय ने सराहा

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन...

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...