21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल में उत्पादन, अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश जारी

बीएचईएल भोपाल में उत्पादन, अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश जारी

Published on

भेल भोपाला

बीएचईएल भोपाल में उत्पादन, अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश जारी,भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल के मानव संसाधन– ऑपरेशन सेक्टर की ओर से उत्पादन, अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यह निर्देश वित्तीय वर्ष 2025-26 की तिमाही लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए उठाए गए कदमों के तहत जारी किए गए हैं।

परिपत्र में कहा गया है कि सभी विभागों को यह सुनिश्चित करना होगा कि निर्धारित समय पर उत्पादन लक्ष्यों की पूर्ति हो और संयंत्र में सुरक्षा और अनुशासन का पूर्ण पालन हो। बीएचईएल प्रबंधन ने कर्मचारियों से सहयोग की अपील करते हुए संयंत्र में मानक स्तर पर कार्य करने पर बल दिया है। निर्देशों में विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर ध्यान देने को कहा गया है जिनमें सभी कर्मचारी कार्य समय के दौरान अनावश्यक रूप से इधर-उधर न घूमें।

यह भी पढ़िए: भोपाल MD ड्रग्स केस में नए खुलासे ड्रग्स माफिया के मोबाइल से मिले महिलाओं के शोषण के 2 दर्जन से ज्यादा वीडियो

कार्यस्थल पर समय पर पहुंचें और उत्पादन गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लें। संयंत्र में साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखें। सभी विभाग सुनिश्चित करें कि ठेका श्रमिक एवं कर्मचारी समय पर उपस्थिति दर्ज करें। संयंत्र में अनुशासन बनाए रखें और कार्यस्थल को व्यवस्थित रखें। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सभी विभाग प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि इन निर्देशों का पालन उनकी इकाइयों में अनिवार्य रूप से हो। इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्य न केवल उत्पादन बढ़ाना है, बल्कि कर्मचारियों की सुरक्षा और संयंत्र की समग्र कार्य संस्कृति को सुदृढ़ बनाना भी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...