15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयसंबल के बाद अब फतेहपुर में मंदिर-मस्जिद विवाद भड़का, पथराव-लाठीचार्ज, 10 थानों...

संबल के बाद अब फतेहपुर में मंदिर-मस्जिद विवाद भड़का, पथराव-लाठीचार्ज, 10 थानों की फोर्स तैनात

Published on

फतेहपुर।

संबल के बाद अब फतेहपुर में मंदिर-मस्जिद विवाद भड़का, पथराव-लाठीचार्ज, 10 थानों की फोर्स तैनात,उत्तर प्रदेश में संबल के बाद अब फतेहपुर में भी मंदिर-मस्जिद विवाद ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे अचानक बजरंग दल, हिंदू महासभा समेत कई हिंदू संगठनों के लगभग 2 हजार कार्यकर्ता ईदगाह स्थित एक मकबरे पर पहुंच गए।

पुलिस ने पहले से मकबरे के चारों ओर बैरिकेडिंग कर रखी थी, लेकिन लाठी-डंडों से लैस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर भीतर प्रवेश किया और मकबरे को मंदिर बताते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुछ युवकों ने मकबरे की छत पर चढ़कर भगवा झंडा लगा दिया।

इसी दौरान हिंदू महासभा के नेता मनोज त्रिवेदी भीड़ के साथ मकबरे के अंदर पहुंचे और पूजा-पाठ करने लगे। भगवा झंडा और पूजा देखकर मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। देखते ही देखते करीब डेढ़ हजार मुस्लिम मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ना शुरू किया। बवाल इतना बढ़ गया कि 10 थानों की फोर्स को मौके पर बुलाना पड़ा। इस बीच, कुछ कार्यकर्ताओं ने मकबरे से करीब 500 मीटर दूर डाक बंगला चौराहे पर जाम भी लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

यह भी पढ़िए: भोपाल सेंटर जेल में राखी का पर्व, बहनों ने बांधा अपने बंदी भाइयों को राखी

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डेरा डाले हुए हैं और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...