10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यबच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना बढ़ाना हम सब का दायित्व– नंदन...

बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना बढ़ाना हम सब का दायित्व– नंदन कुमारी— बीएचईएल में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Published on

हरिद्वार।

बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना बढ़ाना हम सब का दायित्व– नंदन कुमारी — बीएचईएल में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन,79वें स्‍वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्‍य में बीएचईएल हरिद्वार में स्‍कूली बच्‍चों के “देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम” का आयोजन किया गया । समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं बीएचईएल हरिद्वार लेडीज क्‍लब की संरक्षिका नंदन कुमारी तथा विशिष्ट अतिथि बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार ने दीप प्रज्वलन द्वारा किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नंदन कुमारी ने कहा कि इस तरह के देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से न केवल बच्चों बल्कि बड़ों में भी राष्ट्र प्रेम की भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि अभिभावक या शिक्षक के रूप में यह हम सब की जिम्मेदारी है कि हम इन बच्चों को, हर उस चीज के लिए प्रेरित करें, जिससे राष्ट्र के प्रति इनका लगाव और बढ़े।

रंजन कुमार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन बच्चों ने देश प्रेम से ओत-प्रोत अपनी प्रस्तुतियों से हर किसी का दिल जीत लिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों में देशप्रेम की भावना जगाना, उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में उपनगरी स्थित विद्यालयों जैसे कि बाल मन्दिर, विद्या मन्दिर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय, सरस्वती शिशु मन्दिर, गुरुनानक एकेडमी, शिवडेल स्कूल तथा सरस्वती विद्या मन्दिर के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी प्रतिभागी टीमों को श्रीमती कुमारी तथा श्री कुमार ने पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

यह भी पढ़िए: भोपाल सेंटर जेल में राखी का पर्व, बहनों ने बांधा अपने बंदी भाइयों को राखी

इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, लेडीज क्‍लब की पदाधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, उनके अभिभावक तथा मीडिया कर्मी आदि उपस्थित थे। अपर महाप्रबंधक (टीएएक्स, सीएंडपीआर) संजय पंवार ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा ईरा गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया। राष्ट्रगान के साथ इस देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन हुआ।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...