7.6 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeभेल न्यूज़कस्‍तूरबा चिकित्‍सालय के नवीनीकृत डीलक्‍स वार्ड का शुभारंभ

कस्‍तूरबा चिकित्‍सालय के नवीनीकृत डीलक्‍स वार्ड का शुभारंभ

Published on

भेल भोपाल।

कस्‍तूरबा चिकित्‍सालय के नवीनीकृत डीलक्‍स वार्ड का शुभारंभ बीएचईएल भोपाल के कस्‍तूरबा चिकित्‍सालय के नवीनीकृत डीलक्‍स वार्ड का शुभारंभ बीएचईएल, भोपाल के इकाई प्रमुख एवं महाप्रबंधक प्रदीप कुमार उपाध्‍याय द्वारा दीप प्रज्‍वलन तथा गणेश प्रतिमा पर माल्‍यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर सभी महाप्रबंधकगण एवं डीआरओ के अतिरिक्‍त सभी यूनियिनों के प्रतिनिधिगण तथा कस्‍तूरबा चिकित्‍सालय की प्रमुख चिकित्‍सा सेवाएं डॉ. अल्‍पना तिवारी एवं चिकित्‍सालय के वरिष्‍ठ चिकित्‍सकगण तथा बड़ी संख्‍या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. अल्पना तिवारी ने मुख्‍य अतिथि को पौधा देकर स्‍वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए श्री उपाध्‍याय ने अपने सम्‍बोधन में कहा कि काफी समय से सभी यूनियनों एवं चिकित्‍सा सलाहकार समिति के सदस्‍यों तथा कर्मचारियों द्वारा यह मांग की जा रही थी कि डीलक्‍स वार्ड की सुविधा को पुन: प्रारंभ किया जाए। प्रबंधन एवं कस्‍तूरबा चिकित्‍सालय के संयुक्‍त सकारात्‍मक प्रयासों से यह सुविधा पुन: प्रारंभ हो गई है। डीलक्‍स वार्ड के पुनर्नवीनीकरण होने से कस्‍तूरबा चिकित्‍सालय में भर्ती मरीजों को इस सुविधा का भरपूर लाभ मिलेगा तथा मरीजों के साथ साथ उनके परिजनों को भी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़िए: हमारे देश में तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बनी चर्चा का विषय- ईडी भोपाल

इस अवसर पर डॉ. (श्रीमती) तिवारी ने कहा कि चिकित्‍सालय को प्रबंधन का सदैव सकारात्‍मक सहयोग मिलता रहा है और आगे भी हमें इसी तरह का सहयोग मिलता रहेगा। बीएचईएल-भोपाल प्रबंधन कस्तूरबा चिकित्सालय में आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

भेल की  कस्तूरबा अस्पताल प्रबंधन संभालेगा ‘शांति वाहन’ सेवा का जिम्मा

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल ने कर्मचारी सुविधाओं और प्रशासनिक सुगमता को ध्यान...

बीएचईएल को कोल इंडिया के संयुक्त उद्यम से ₹2,800 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

दिल्ली सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग दिग्गज भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  ने एक बार फिर बड़ी...