14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभेल न्यूज़बिना यूनिफॉर्म के कॉलेज परिसर में नहीं दी गई इंट्री

बिना यूनिफॉर्म के कॉलेज परिसर में नहीं दी गई इंट्री

Published on

भेल भोपाल।

बिना यूनिफॉर्म के कॉलेज परिसर में नहीं दी गई इंट्री,बाबूलाल गौर शासकीय पीजी कालेज भेल परिसर में अनाधिकृत लोगों का प्रवेश रोकने के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को सख्त रूख अख्तियार कर लिया। प्राचार्य के सख्त निर्देश पर बगैर यूनिफार्म एवं परिचय पत्र के आए विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश नहीं दिया गया। इसके साथ ही परिसर में आने वाले प्रत्येक छात्र-छात्राओं का विवरण आगन्तुक रजिस्ट्रर में दर्ज किया गया।

प्राचार्य डॉ संजय जैन ने बताया कि विद्यार्थियों से प्राप्त  फीडबैक के आधार पर ही ड्रेस कोड लागू किया गया है। 22 अगस्त 2025 से कोई भी नियमित विद्यार्थी महाविद्यालय में बिना यूनिफार्म के एंट्री नहीं ले पाएगा। इससे अवांछित छात्र—छात्राएं महाविद्यालय में नहीं आ सकेंगे,जिससे  महाविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण बना रहेगा।

यह भी पढ़िए: 15 हजार वर्गफुट सरकारी जमीन पर बनाई गई आलीशान कोठी जमींदोज— भोपाल में ड्रग तस्करी और रेप केस के आरोपियों की कोठी

विद्यार्थियों को यूनिफार्म में आने हेतु 1 जुलाई से बोला जा रहा है, परंतु बहुत से विद्यार्थियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया जबकि प्रवेश प्रक्रिया के आरम्भ से ही यूनिफॉर्म के लिए छात्र-छात्राओं को इसकी सूचना दे दी गई थी। यह मुहिम जारी रहेगी,जब तक कि सभी यूनिफार्म में आना प्रारंभ नहीं करेंगे। कई अभिभावकों  ने इस मुहिम पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...

बीएचईएल में डिजिटल बिल प्रोसेसिंग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

सुविधा पोर्टल के माध्यम से वेंडर बिलों का भुगतान होगा और भी आसान भोपाल। कार्यप्रणाली...

बीएचईएल भोपाल के नाम एक और उपलब्धि: ‘इंडियन एक्सप्रेस आईटी एक्सीलेंस अवार्ड’ से हुआ सम्मानित

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), भोपाल के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ग्रुप (डीटीजी) ने अपनी...