14.8 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यविहिप की जिला बैठक में स्थापना दिवस,संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई,नव...

विहिप की जिला बैठक में स्थापना दिवस,संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई,नव दायित्व की घोषणा की

Published on

बड़वाह से सचिन शर्मा 

विहिप की जिला बैठक में स्थापना दिवस,संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई,नव दायित्व की घोषणा की,बडवाह… विश्व हिंदू परिषद की जिला स्तरीय बैठक बडवाह में सम्पन्न हुई। जहां नव दायित्व की घोषणा की गई। इस असवर पर अखंड भारत संकल्प दिवस,विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस व संगठन विस्तार पर चर्चा की। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई।

इस अवसर पर प्रांत संयोजक नितिन पाटीदार,विभाग संगठन मंत्री वासुदेव पांडे,विभाग मंत्री मनोज वर्मा,विभाग संयोजक जितेन्द्र राठौड़,जिला अध्यक्ष रवि गुर्जर,जिला मंत्री नितिन कडक भी शामिल हुए। उन्होंने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। हर हिन्दू को विहिप से जुड़ कर भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने के लिए अपना योगदान देना होगा। इस दौरान संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

प्रखंडों के जिले के और नगर के कई दायित्वों की घोषणा की गई। आगामी दिनों में आने वाले त्योहार,अखंड भारत दिवस,विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस आदि कार्यक्रमों की विभिन्न प्रखंडों में बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित करने कि बात कही।बैठक में विहिप जिला सह मंत्री रितेश कोशल,जिला संयोजक बलराज खटिक,जिला संयोजिका नीलम कोशल,विभाग संयोजिका उमा बेसवाल सहित जिला,प्रखंड और खंड स्तर के कई पदाधिकारी शामिल हुए।

यह भी पढ़िए: जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में इको फ्रेंडली माटी गणेश की कार्यशाला — बच्चों महिलाओं और पुरुषों ने प्रतिमा निर्माण किया

प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी और भावी योजनाओं से भी सभी को अवगत कराया।

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...