8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईल में हिन्‍दी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

बीएचईल में हिन्‍दी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

Published on

भेल भोपाल।

बीएचईल में हिन्‍दी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन,बीएचईल में राजभाषा हिन्दी के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु हिन्दी मास, 2025 के अंतर्गत सभी वर्गों के लिए हिन्‍दी कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें उत्‍पादकता, गुणता, हिन्‍दी, प्रबंधन एवं सारगर्भित मौलिक रचनाओं को समाहित किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि टीयू सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों का उत्‍साहवर्धन करते हुए कहा कि इतनी अधिक संख्‍या में प्रतिभागियों को देखकर बहुत खुशी हो रही है।

बीएचईएल में प्रतिभा की कमी नहीं है हमारे संस्‍थान में अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर के प्रतिभाशाली कर्मचारी हैं। हम दैनदिंनी कार्यों में क्लिष्‍ट हिंदी का प्रयोग ना करके सरल और बोलचाल के शब्‍दों का चयन करें। हम सभी अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। हम सबको मिलकर चुनौतीपूर्ण लक्ष्‍य को प्राप्‍त करना है और अपने संस्‍थान को आगे ले जाना है।  

इस अवसर पर विशिष्‍ट अतिथि के रूप में मौजूद वीवी खरे, अपर महाप्रबंधक (पीआरएम, टीजीएम एवं एफडीएक्‍स) ने कहा कि हिन्‍दी की सेवा भाषा की सेवा है। उन्‍होंने कहा कि राजभाषा के कार्यक्रमों का उद्देश्‍य राजभाषा का स्‍तर बनाएं रखना है चूँकि हम ‘क’ क्षेत्र में आते हैं अत: हमें अपने दैनंदिनी कार्यों में हिंदी का प्रयोग बढ़ाना होगा।

यह भी पढ़िए: जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में इको फ्रेंडली माटी गणेश की कार्यशाला — बच्चों महिलाओं और पुरुषों ने प्रतिमा निर्माण किया

हम सभी को मेहनत और ईमानदारी से संस्‍थान को नई ऊंचाईयों पर पहुँचाना है। इस प्रतियोगिता में 26 रचनाओं का पाठ किया गया। इस अवसर पर निर्णायकगण धर्मेन्‍द्र सिंह सौलंकी, आर्टिजन (एलईएम), चंदन कुमार सिंह, आर्टीजन (क्‍यूटीआर) एवं पूनम साहू, प्रबंधक (राजभाषा) उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में 26 रचनाओं का पाठ किया गया।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

भेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘कैफेटेरिया सुविधा’ की प्रक्रिया शुरू

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के लिए नए वित्तीय वर्ष...

भेल के राघवेंद्र शुक्ला बनें महाप्रबंधक

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा पदोन्नति के आदेश जारी किए...

बीएचईएल के सुपरवाइजर ने लगाई फांसी

भोपाल भेल भोपाल यूनिट के 2 नंबर अनेक्सी में कार्यरत् सुपरवाइजर अक्षर सिंह ने अपने...