8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeभोपालAyushman Sakhi AI Chatbot: MP बना देश का पहला राज्य: Ayushman Sakhi Chatbot...

Ayushman Sakhi AI Chatbot: MP बना देश का पहला राज्य: Ayushman Sakhi Chatbot से घर बैठे मिलेगी आयुष्मान कार्ड की जानकारी, ₹5 लाख का बैलेंस भी देख सकेंगे

Published on

Ayushman Sakhi AI Chatbot:  मध्य प्रदेश एक और नई डिजिटल पहल शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. अब यहां लोग AI-आधारित चैटबॉट की मदद से अपने आसपास के अस्पतालों का पता लगा सकेंगे. दरअसल, आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने ‘आयुष्मान सखी’ (Ayushman Sakhi) नाम का एक AI-आधारित चैटबॉट लॉन्च किया है. इसके जरिए आयुष्मान कार्डधारक कई जानकारियां पा सकेंगे, साथ ही घर बैठे यह भी जान पाएंगे कि उनके कार्ड में ₹5 लाख में से कितने पैसे बचे हैं और कितने खर्च हो चुके हैं. इस सुविधा को शुरू करने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जहां आयुष्मान कार्डधारक डिजिटल सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे.

जबलपुर से हुई शुरुआत

इस सुविधा की शुरुआत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जबलपुर से की. ‘आयुष्मान सखी’ सेवा को मध्य प्रदेश राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने एमपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के सहयोग से विकसित किया है. इस चैटबॉट के माध्यम से लाभार्थी यह जान सकेंगे कि उनके लिए कितनी राशि स्वीकृत हुई है, अब तक कितनी खर्च हो चुकी है और कितनी राशि शेष है. यह जानकारी डिजिटल वॉलेट की तरह रियल टाइम अपडेट के साथ उपलब्ध होगी. इससे इलाज के दौरान मरीजों और उनके परिवारों को पारदर्शिता और सुविधा दोनों मिलेंगी.

MP के 4.82 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा

‘आयुष्मान सखी’ ऐप के जरिए आप न केवल अपने कार्ड के बैलेंस की जानकारी देख पाएंगे, बल्कि यह पास के आयुष्मान अधिकृत अस्पतालों की सूची भी साझा करेगा. इतना ही नहीं, यह गूगल मैप जैसी सुविधा के जरिए वहां तक पहुंचने का रास्ता भी बताएगा, ताकि लाभार्थियों को अस्पताल ढूंढने में कोई परेशानी न हो. वर्तमान में मध्य प्रदेश में 4.82 करोड़ से अधिक लोगों के पास आयुष्मान भारत कार्ड हैं. ‘आयुष्मान सखी’ के माध्यम से ये सभी लाभार्थी बिना किसी बिचौलिए या दफ्तर जाए, सीधे अपने मोबाइल से सभी जरूरी जानकारी पा सकेंगे.

यह भी पढ़िए: जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में इको फ्रेंडली माटी गणेश की कार्यशाला — बच्चों महिलाओं और पुरुषों ने प्रतिमा निर्माण किया

स्मार्ट हेल्थकेयर में एक बड़ी पहल

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह चैटबॉट सिर्फ जानकारी ही नहीं देगा, बल्कि एक उपयोगकर्ता-अनुकूल (user-friendly) अनुभव भी सुनिश्चित करेगा. ‘आयुष्मान सखी’ सेवा स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रदेश के लोगों को लाभ होगा और यह अन्य राज्यों के लिए भी एक मिसाल कायम करेगा.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...