18.3 C
London
Friday, May 22, 2026
Homeराजनीतिमध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर डकैती की कोशिश, 5...

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर डकैती की कोशिश, 5 नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात

Published on

मध्य प्रदेश में बदमाशों के हौसले एक बार फिर बुलंद हैं. इस बार लुटेरों ने किसी आम आदमी को नहीं, बल्कि सीधे राज्य कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर को निशाना बनाया है. इंदौर में पीसीसी चीफ पटवारी के घर और दफ्तर पर पांच नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की कोशिश की है. पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है.

यह वारदात शुक्रवार देर रात की है. घर और दफ्तर की तलाशी लेने के बाद पांचों बदमाश कई घंटों तक इलाके में घूमते रहे. कैमरे में देखा गया है कि इस दौरान बदमाश आस-पास के घरों में भी घुसते नजर आए हैं. पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है. राजेंद्र नगर पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

घर में कोई नहीं था मौजूद

पांचों चोरों ने घर की तलाशी ली, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला. घर भी खाली था. जीतू पटवारी समेत परिवार के सभी सदस्य इंदौर के पास राऊ में स्थित घर पर थे. जीतू पटवारी राऊ विधानसभा से विधायक हैं. वह अपने परिवार के साथ उसी घर में रहते हैं. वह अपने इंदौर वाले घर पर कभी-कभी आते हैं. काफी कोशिशों के बाद भी बदमाशों के हाथ कुछ नहीं लगा और उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा.

चोरी से पहले बंद की गई थी बिजली

चोरों ने पटवारी के घर में घुसने से पहले चोरी की पूरी स्क्रिप्ट तैयार कर ली थी. राजेंद्र नगर के बीजलपुर इलाके में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के घर में घुसने से पहले बदमाशों ने घर की बिजली तक बंद कर दी थी, ताकि घर की तलाशी लेना आसान हो. हालांकि, चोरों की सभी हरकतें सीसीटीवी में कैद हो गईं.

यह भी पढ़िए: MP के किसानों को सीएम यादव की सौगात: ₹20 करोड़ की बाढ़ राहत राशि वितरित, 17,500 किसानों को मिला सीधा लाभ

हाल ही में पटवारी पर हुआ था हमला

31 अगस्त को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर बदमाशों ने हमला किया था. इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी. यह हमला जीतू पटवारी पर उनके रतलाम प्रवास के दौरान हुआ था. जीतू पटवारी का आरोप है कि नशे के खिलाफ बोलने पर बदमाशों ने उन पर हमला किया था.

Latest articles

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

जनजातीय क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता, लापरवाही पर बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त एपीओ : सीएम भजनलाल शर्मा

राजस्थान। बांसवाड़ा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार जनजातीय...

पंजाब में ‘आप’ ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, दो दिवसीय दौरे पर हलवारा पहुंचे केजरीवाल

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अभी से...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...