8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorizedVirat Kohli & Rohit Sharma:विराट कोहली और रोहित शर्मा की मैदान पर...

Virat Kohli & Rohit Sharma:विराट कोहली और रोहित शर्मा की मैदान पर वापसी! ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ वनडे सीरीज में दिख सकते हैं खेलते हुए

Published on

Virat Kohli & Rohit Sharma:भारतीय क्रिकेट फैंस विराट कोहली और रोहित शर्मा को टीम इंडिया की जर्सी में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब उनकी मैदान पर वापसी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. ये दोनों इस महीने के अंत में वनडे क्रिकेट खेलते हुए नजर आ सकते हैं. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की ‘ए’ टीम भारत का दौरा करने वाली है, और अब यह खबर सामने आ रही है कि विराट-रोहित को भारत की ‘ए’ टीम में मौका मिल सकता है.

विराट और रोहित की होगी मैदान पर वापसी

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है. अब ये दोनों केवल वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान संभालते नजर आएंगे. भारतीय टीम ने लंबे समय से वनडे नहीं खेला है. अक्टूबर में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने वाली है, जहां वनडे मैच खेले जाएंगे. हालांकि, विराट और रोहित की वापसी इससे पहले भी संभव है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, विराट और रोहित ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारत ‘ए’ के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं. पहला वनडे 30 सितंबर को है. इस सीरीज में खेलने से फैंस को उनके अंतरराष्ट्रीय वनडे सीरीज से पहले ही उन्हें मैदान पर देखने का मौका मिल जाएगा.

भारत ‘ए’ बनाम ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • 30 सितंबर 2025: भारत ‘ए’ बनाम ऑस्ट्रेलिया ‘ए’, पहला वनडे – ग्रीन पार्क, कानपुर
  • 3 अक्टूबर 2025: भारत ‘ए’ बनाम ऑस्ट्रेलिया ‘ए’, दूसरा वनडे – ग्रीन पार्क, कानपुर
  • 5 अक्टूबर 2025: भारत ‘ए’ बनाम ऑस्ट्रेलिया ‘ए’, तीसरा वनडे – ग्रीन पार्क, कानपुर

यह भी पढ़िए: MP के किसानों को सीएम यादव की सौगात: ₹20 करोड़ की बाढ़ राहत राशि वितरित, 17,500 किसानों को मिला सीधा लाभ

अगर रोहित और विराट भारत ‘ए’ के लिए खेलते हैं, तो उनका लक्ष्य अपनी फॉर्म को वापस पाना होगा. इसके बाद वे 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया की मुख्य टीम के खिलाफ शुरू होने वाली अंतरराष्ट्रीय वनडे सीरीज में धमाल मचा सकते हैं. टीम इंडिया 19, 23 और 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलेगी.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...