16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल शिक्षा मंडल ने मनाया शिक्षक दिवस समारोह

भेल शिक्षा मंडल ने मनाया शिक्षक दिवस समारोह

Published on

भेल भोपाल।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर भेल शिक्षा मंडल द्वारा शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन बीएचईएल कल्चरल हॉल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वस्तिवाचन एवं दीप प्रज्वलन के साथ डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण द्वारा किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रदीप कुमार उपाध्याय, जीएम एंड यूनिट हेड, बीएचईएल एवं पैट्रन-इन-चीफ, भेल शिक्षा मंडल उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि रोज़ी उपाध्याय, भेल भोपाल एवं अध्यक्ष भेल लेडीज़ क्लब, एवं अन्य गणमान्य अतिथियों में भेल शिक्षा मंडल समिति के पदाधिकारीयों हेमराम पटेल,टीयू सिंह, पीके झा, अतुल कुमार डीजीएम, डॉ.रश्मि परमहंस, शालिनी शर्मा, एए सिद्दीकी, आरबी सिंह,आरएन मिश्रा सहित  अन्य अतिथिगण एवं भेल शिक्षा मंडल के सभी विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़िए: गोंडवाना मातृशक्ति ट्राईबल फाउंडेशन भेल भोपाल में चल रहे विवाद का निराकरण

छात्रों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्वागत गीत, मनमोहक नृत्य एवं शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं शिक्षण दर्शन पर भी प्रकाश डाला।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान शॉल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। भेल शिक्षा मंडल के अध्यापकों द्वारा विभिन्न संस्थाओं में 15 वर्ष कुशलता पूर्वक पूर्ण किए जाने  वाले शिक्षकों का सम्मान स्मृति-चिह्न भेंट कर किया गया।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...