11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभेल न्यूज़राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों का शिक्षित होना जरूरी: कृष्णा...

राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों का शिक्षित होना जरूरी: कृष्णा गौर— 84 लाख की लागत से निर्मित प्राथमिक शाला का राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया लोकार्पण

Published on

भेल भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने बुधवार को गोविंदपुरा विधानसभा के बागसेवनिया में शासकीय प्राथमिक शाला का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शाला का निर्माण जरूरी था, आज गोविंदपुरा में बह रही  विकास की गंगा में एक महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गई है।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि यह प्राथमिक शाला इस क्षेत्र के जनसेवकों की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कभी इस जमीन पर कचरे का ढेर हुआ करता था, आज एक 10 कमरों का खूबसूरत स्कूल बनकर तैयार है। राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों का शिक्षित होना जरूरी। वार्ड 54 में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बागसेवनिया को उन्नयन करने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी। अभी यह स्कूल पांचवी कक्षा तक संचालित है, भविष्य में से आठवीं तक किया जाएगा।

यह भी पढ़िए: मध्यप्रदेश में IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के कलेक्टर बदले

इस दौरान मंडल अध्यक्ष मोनिका ठाकुर, पार्षद जितेन्द्र शुक्ला, प्रताप वारे,  प्रताप सिंह बेस, अर्चना परमार, शीला ठाकुर, प्राचार्य राधा ईवने सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और बच्चे व महिलाएं मौजूद रहे।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

डायरेक्टर एचआर के इंटरव्यू में शामिल में होंगे बीएचईएल भोपाल के ईडी

भोपाल। भेल दिल्ली कॉरपोरेट के डायरेक्टर मानव संसाधन विभाग के मुखिया का पद रिक्त...

बीएचईएल के दो डायरेक्टर आज आयेंगे भोपाल

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) दिल्ली के दो डायरेक्टर बुधवार को भोपाल आयेंगे...