26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपाल18 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल

18 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल

Published on

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 18 अधिकारियों के तबादले कर दिए। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अधिकतर जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सूची के मुताबिक 2009 बैच की आईएएस अधिकारी विशेष गडपाले को ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है। गजेंद्र सिंह नागेश को शहडोल जिला पंचायत का सीईओ नियुक्त किया गया है। वहीं, 2017 बैच के आईएएस गुरु प्रसाद को सीएम सचिवालय में उप सचिव बनाया गया है।

इंदौर स्मार्ट सिटी के सीईओ दिवाकर सिंह अब नगर निगम इंदौर के अपर आयुक्त (नगरीय प्रशासन एवं विकास) होंगे। 2018 बैच की तपस्या परिहार को छतरपुर से कटनी नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। शिशिर गमेवत को कटनी से स्थानांतरित कर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में पदस्थ किया गया है।

डॉ. नेहा जैन, जो सीधी में जिला पंचायत सीईओ थीं, उन्हें नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर में उप संचालक बनाया गया है। श्रेयांश कुमार को मंदसौर से उज्जैन जिला पंचायत का सीईओ नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़िए: एमएसएमई जागरूकता व वित्तीय क्षमता कार्यक्रम की सफलता

इसके अलावा, तनय वशिष्ट शर्मा को नगर निगम भोपाल में अपर आयुक्त बनाया गया है। दिल्ली कुमार को नरसिंहपुर जिला पंचायत का सीईओ नियुक्त किया गया है। नवजीवन विजय को सिवनी से इंदौर का अपर कलेक्टर बनाया गया है।

अन्य प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

अमित कुमार राठौर – डिंडोरी से एमपी औद्योगिक विकास निगम, जबलपुर में पदस्थ।

अंशुमन राज प्रभाकर – सीधी से स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क भोपाल।

अर्चित जैन – एसडीएम जबेरा से इंदौर नगर निगम का अपर आयुक्त।

अरविंद कुमार शाह – एसडीएम शहडोल से जबलपुर नगर निगम का अपर आयुक्त।

प्रतिकांक्षा एस – एसडीएम इटारसी से ग्वालियर नगर निगम का अपर आयुक्त।

अश्विन श्रीवास्तव – एसडीएम पिपरिय़ा से एमपी औद्योगिक विकास निगम ग्वालियर में पदस्थ।

इन तबादलों के बाद संबंधित जिलों और विभागों में प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...