4.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल में विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

बीएचईएल भोपाल में विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

Published on

भेल भोपाल।

बीएचईएल भोपाल में विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रदीप कुमार उपाध्‍याय, महाप्रबंधक एवं प्रमुख, बीएचईएल, भोपाल तथा सभी महाप्रबन्धक, यूनियन के प्रतिनिधिगण एवं भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। इस बार विश्वकर्मा जयंती पर कारखाने के विभिन्न विनिर्माण खंडों में बीएचईएल की “आयात पर प्रहार, स्वदेशी का विस्तार। यही है आत्मनिर्भर भारत का आधार।” के थीम पर झांकियां तैयार की गईं।

महाप्रबंधक एवं प्रमुख प्रदीप कुमार उपाध्‍याय ने सभी कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्‍यों को श्री विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीएचईएल का कर्मचारी हर कार्य करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने सभी से आग्रह कर कहा कि हम सभी को वर्ष के टर्नओवर लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक टीम के रूप में समान उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ कड़ी मेहनत करनी होगी।

श्री विश्‍वकर्मा झांकी में उत्‍पाद समूह-झांकी एवं 5-एस के निर्णायक मंडल में जीपी बघेल, महाप्रबंधक (क्‍वालिटी), आलोक सेंगर, महाप्रबंधक (फेब्रीकेशन), टीयू सिंह, महाप्रबंधक (मा.सं.) एवं पीजेएम डिक्‍शन, अपर महाप्रबंधक (वित्‍त), विवेक सिंह यादव, सचिव भेक्निस, अभिषेक गर्ग, सांस्कृतिक सचिव भेक्निस थे। इसी प्रकार सर्विस समूह झांकी एवं 5-एस के निर्णायक मंडल में पीसी काण्‍डपाल, महाप्रबंधक (थर्मल एवं एलजीएक्‍स), जन्‍मेजय शर्मा, महाप्रबंधक (वित्‍त), सपन सुहाने, अपर महाप्रबंधक (एचएसई) एवं शरद मेहरोत्रा, अपर महाप्रबंधक (ईपीडी), रजनीकांत चौबे, सदस्य, धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी समन्वयक थे। सभी सदस्‍यगणों ने विनिर्माण ब्लॉकों में तैयार झांकियों का अवलोकन कर पूजा-अर्चना की गई।

यह भी पढ़िए: अनजुमन तरक्‍की-ए-उर्दू (हिंद) ने राहत सामग्री गुरुद्वारा समिति को सुपुर्द की

कार्यक्रम के अंत में कारखाने में तैयार झांकियों के लिए पुरस्कारों की भी घोषणा की गई। उत्पाद समूह झांकि श्रेणी में टीजीएम, एसडब्ल्यूएम, एसटीएम ने पहला, द्वितीय, तृतीय जीता। उत्पाद समूह 5-एस श्रेणी में एनटीबी, टीजीएम, एसडब्ल्यूएम, एसटीएम प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार जीता। इसी प्रकार सेवा समूह झांकि श्रेणी में सीआईएम, एचआरडी, डब्‍ल्‍यूईएक्‍स तथा पीआरएम ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार जीता । सेवा समूह-5-एस श्रेणी में एफवाईएम, पीआरएम, सीआईएम, एचआरडी ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार जीता।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

भेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘कैफेटेरिया सुविधा’ की प्रक्रिया शुरू

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के लिए नए वित्तीय वर्ष...

भेल के राघवेंद्र शुक्ला बनें महाप्रबंधक

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा पदोन्नति के आदेश जारी किए...

बीएचईएल के सुपरवाइजर ने लगाई फांसी

भोपाल भेल भोपाल यूनिट के 2 नंबर अनेक्सी में कार्यरत् सुपरवाइजर अक्षर सिंह ने अपने...