24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeUncategorizedभूटान भारत साहित्य महोत्सव में राजधानी भोपाल के कवि सुरेश सोनपुरे "अजनबी"...

भूटान भारत साहित्य महोत्सव में राजधानी भोपाल के कवि सुरेश सोनपुरे “अजनबी” सम्मानित

Published on

भेल भोपाल।

भूटान की राजधानी थिम्फू में पोयट्री क्लब भूटान एवम् क्रांति धरा साहित्य अकादमी मेरठ के संयुक्त संयोजन में डा. विजय पंडित के मार्गदर्शन में गरिमामय आयोजन “भूटान भारत  साहित्य महोत्सव” सफलता के साथ सम्पन्न हुआ।
इस दो दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य वसुदैव कुटुम्बकम की भावना के साथ शिक्षा,साहित्य,संस्कृति, कला के माध्यम से एक दूसरे से जुड़ना,परस्पर सहयोग की भावना एवं साहित्यिक दायरे का विस्तार करना।

राजेंद्र मोहन शर्मा(जयपुर)की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि श्वेता सिंह उमा (मास्को),विशिष्ट अतिथि डा. देवेंद्र अरोरा (भूटान), विशिष्ट अतिथि, विमला भंडारी( सालूम्बर -राजस्थान) सारस्वत अतिथि सीता माया राई संस्थापक पोयट्री क्लब भूटान एवं राजेन्द्र पुरोहित, हेमन्त सक्सेना की उपस्थिति में भारत के विभिन्न राज्यों के लगभग 72 साहित्यकारों एवं भूटान के लगभग 15 रचनाकारों ने विभिन्न विधा,विषयों पर सारगर्भित रचनाएं प्रस्तुत कर आयोजन को यादगार बना दिया।

बीएचईएल,जन सम्पर्क विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी तथा चर्चित कवि सुरेश सोनपुरे एवं डॉ गोपेश बाजपेई,अशोक व्यास, डॉ अनिल शर्मा “मयंक” का अतिथियों ने स्मृति चिन्ह,अंग वस्त्र,एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मान किया। सुरेश सोनपुरे”अजनबी” ने भारत की आन, बान,शान तिरंगा पर अपनी रचना “चांद सूर्य सा सदा चमकता मेरा हिन्दुस्तान रहे, लहर लहर लहराए तिरंगा विश्व में गौरव गान रहे” प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

डॉ गोपेश बाजपेई ने अपनी रचना— “मां का कहना मानकर मां का लो आशीष,
मां ही सच्ची मीत है मां ही है जगदीश” डॉ अनिल शर्मा “मयंक” ने रचना “लाखों ने बलिदान दिया था, उनका वो सम्मान कहां है बोलो नेहरू,बोलो गांधी मेरा हिन्दुस्तान कहां है” अशोक व्यास ने मोबाइल संस्कृति पर अपनी रचना “मै और मेरा मोबाइल अक्सर बाते करते है। सुनाकर साहित्यकारों को  मंत्र मुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़िए: बीएचईएल हरिद्वार में “स्वच्छोत्सव”‌ का शुभारम्भ

विशेष प्रस्तुतियों के अंतर्गत डॉ खेमचंद्र यदुवंशी ने नौटंकी के इतिहास ,शैली को विस्तार पूर्वक बताया।संग्राम सिंह द्वारा आल्हा प्रदर्शन,अनुराधा दुबे(रायपुर)द्वारा कत्थक नृत्यकला प्रदर्शन,आनंद श्रीवास्तव प्रयागराज एवं ऊषा कोलकाता द्वारा राम शबरी प्रसंग प्रस्तुति को अत्यंत सराहा गया। तीन साहित्यिक शोध पत्र प्रस्तुत किए एवं अतिथियों ने 10 किताबों का विमोचन भी किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ विजय पंडित ने किया तथा सीमा ” वर्णिका” कानपुर ने औपचारिक आभार व्यक्त किया।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...