7.5 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeभेल न्यूज़सेकुलर तासीर कभी नहीं बदलेगी : अजय सिंह 'राहुल'— सोमेश्वर सिंह की...

सेकुलर तासीर कभी नहीं बदलेगी : अजय सिंह ‘राहुल’— सोमेश्वर सिंह की पुस्तक “राष्ट्रभक्त कम्युनिस्ट श्रीपाद अमृत डांगे” का लोकार्पण

Published on


भेल भोपाल।

भारत में कम्युनिस्ट आंदोलन के शताब्दी वर्ष पर लेखक सोमेश्वर सिंह की प्रकाशित पुस्तक “राष्ट्रभक्त कम्युनिस्ट श्रीपाद अमृत डांगे” का लोकार्पण भोपाल के बघेलखंड भवन में संपन्न हुआ। आयोजित पुस्तक लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि वयोवृद्ध पत्रकार लज्जाशंकर हरदेनिया रहे। अध्यक्षता विधायक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्यप्रदेश के प्रांतीय सचिव कामरेडशैलेंद्र शैली, भोज विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ कमलाकर सिंह, डॉ महेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र भदौरिया तथा स्वर्गीय अर्जुन सिंह के आजीवन सचिव रहे मो. यूनुस की उपस्थिति रही।

अध्यक्षीय उद्बोधन में राहुल भैया ने संबोधित करते हुए कहा कि सीधी निवासी और हमारे आत्मीय सोमेश्वर सिंह की इससे पहले चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। यह पुस्तक कामरेड श्रीपाद अमृत डांगे के व्यक्तित्व और उनके कृतित्व तथा सौ साल के कम्युनिस्ट आंदोलन से हमें अवगत कराती है। पुस्तक के प्रकाशन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सोमेश्वर सिंह भविष्य में भी इसी तरह पुस्तक लिखते रहे और विमोचन होता रहे।

राहुल भैया ने समाजवाद पर बोलते हुए कहा कि सरकारें आएंगी जाएंगी किंतु समाजवाद की जड़ें इतनी गहरी हैं कि हिंदुस्तान सेकुलर रहा है और सेकुलर रहेगा यहां की तासीर कभी नहीं बदलेगी। मुख्य अतिथीय आसंदी से बोलते हुए पत्रकार लज्जा शंकर हरदेनिया ने कामरेड डांगे से संबंधित अनेक दिलचस्प संस्मरण सुनाए। भाकपा के प्रदेश सचिव कामरेड शैलेंद्र शैली ने समाजवाद एक जीवन मूल्य विषय पर बोलते हुए कहा-1917 में सोवियत क्रांति का प्रभाव समूची दुनिया में पड़ा।

भारत का स्वतंत्रता आंदोलन कम्युनिस्ट और कांग्रेस के साझा सहयोग से चला। नेहरू जी समाजवाद से प्रभावित थे यही वजह थी कि ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ साझा मोर्चा बनाकर संघर्ष किया गया। संपूर्ण आज़ादी की मांग की गई।
स्वतंत्रता के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दबाव में कांग्रेस पार्टी ने भी समाजवादी रास्ता चुना, अनेक आर्थिक सामाजिक कार्यक्रम लागू किए गए। आज फिर मौजूद संकट और चुनौती को देखते हुए फासीवादी ताकतों के खिलाफ संयुक्त संघर्ष करने की जरूरत है। भारतीय राजनीति में वामपंथी आंदोलन तथा कामरेड श्रीपाद अमृत डांगे का गौरवशाली इतिहास रहा है। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

यह भी पढ़िए: बीएचईएल हरिद्वार में “स्वच्छोत्सव”‌ का शुभारम्भ

धर्मनिरपेक्ष, समाजवाद और लोकतांत्रिक मूल्य आधारित आजीवन पत्रकारिता लेखन के लिए समर्पित वयोवृद्ध पत्रकार लज्जा शंकर हरदेनिया का साल और श्रीफल से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील शुक्ला ने किया। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्ति द्वय संयुक्त संचालक प्रकाश दीक्षित, रज्जू राय, कामरेड अरविंद त्रिपाठी, अनिल सिन्हा,महेश पटेल  प्रकाश परिहार सहित अनेक लेखक, पत्रकार, बुद्धिजीवी, गण मान्य नागरिक तथा भोपाल में निवासरत बघेलखंड के अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे। पुस्तक लेखक सोमेश्वर सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

Latest articles

केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन से राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने की भेंट

भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...

बीएचईएल के AGM नरेश सिंह बने CMD, NEPA लिमिटेड

बीएचईएल, भोपाल के एजीएम नरेश सिंह को एक वर्ष के लिए सौंपी गई जिम्मेदारीभोपालभारत...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

More like this

बीएचईएल के AGM नरेश सिंह बने CMD, NEPA लिमिटेड

बीएचईएल, भोपाल के एजीएम नरेश सिंह को एक वर्ष के लिए सौंपी गई जिम्मेदारीभोपालभारत...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

भेल की  कस्तूरबा अस्पताल प्रबंधन संभालेगा ‘शांति वाहन’ सेवा का जिम्मा

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल ने कर्मचारी सुविधाओं और प्रशासनिक सुगमता को ध्यान...