भेल भोपाल।
भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुरा विधानसभा की विधायक एवं ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंत्री कृष्णा गौर का जन्मदिवस 26 सितंबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसे लेकर भाजपा इंद्रपुरी मंडल ने विशेष तैयारियां की हैं। सायं 4.30 बजे भारत योगा केन्द्र पर एकत्रित होकर कार्यकर्ता डीजे, डोल के साथ बँगले के लिए प्रस्थान करेंगे एवं श्रीमती गौर का बड़ी माला से भव्य स्वागत करेंगे।
मंडल अध्यक्ष लवकुश यादव ने बताया कि स्वरुचि भोज एवं फलाल प्रसादी की व्यवस्था की गई है। उक्त भव्य आयोजन में इन्द्रपुरी मंडल के समस्त पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्य, पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण विधयाक प्रतिनिधिगण समस्त मोर्चा अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, वार्ड पालक, संयोजक, समस्त बूथ अध्यक्षगण, वरिष्ठ, कनिष्ठ कार्यकर्त्तागण मौजूद रहेंगे।
