19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपालभोजपाल गरबा महोत्सव में चौथे दिन उमड़ पड़ी भीड़, 29 तक आयोजनभेल...

भोजपाल गरबा महोत्सव में चौथे दिन उमड़ पड़ी भीड़, 29 तक आयोजनभेल जम्बूरी मैदान में गरबे की धूम: मुंबई की अभिनेत्रियां और गुजराती टीम बढ़ा रही उत्सव का रंगटीवी की ‘अंगूरी भाभी’ शिल्पा शिंदे गरबा महोत्सव में आज बिखेरेंगी जलवा

Published on

भोपाल.

राजधानी भोपाल के भेल जम्बूरी मैदान में इन दिनों भोजपाल गरबा महोत्सव की धूम मची हुई है। अपने दूसरे साल में आयोजित यह भव्य उत्सव, कला और संस्कृति का शानदार संगम है। गरबा प्रेमियों की भारी भीड़ रोजाना इस आयोजन में उत्साह और उमंग से शामिल हो रही है।

महोत्सव को और भी खास बनाने मनोरंजन जगत के कई नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। मुंबई की टीवी अभिनेत्रियों के साथ ही, बुंदेली कलाकार भी अपनी लोककला से दर्शकों का मन मोहने आ रही हैं। उत्सव का मुख्य आकर्षण गुजरात की विशेष गरबा टीम है, जो अपनी पारंपरिक और मनमोहक प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही है, जिससे भोपाल में भी मिनी-गुजरात का माहौल बन गया है। शुक्रवार को मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह, प्रांत संभाग मंत्री, विश्व हिन्दू परिषद रहे। इस मौके पर अध्यक्ष सुनील यादव, संजोयक विकास वीरानी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

टीवी की ‘अंगूरी भाभी’ शिल्पा शिंदे आज बिखेरेंगी जलवा

भोजपाल गरबा महोत्सव में टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे 27 सितंबर को अपनी खास प्रस्तुति देने आ रही हैं। शिल्पा शिंदे को धारावाहिक ‘भाभी जी घर पर हैं!’ में अंगूरी तिवारी की भूमिका निभाने के लिए घर-घर में पहचान मिली। उन्होंने 1999 में टेलीविजऩ में कदम रखा और 2017 में वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ की विजेता भी रहीं। उनकी प्रस्तुति से दर्शकों को भरपूर मनोरंजन और हास्य का तड़का मिलेगा। महोत्सव में शिल्पा शिंदे का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

प्रतिभागियों को रोजाना ईनाम

आयोजन समिति हर दिन गरबा प्रेमियों के उत्साह को बनाए रखने के लिए अलग-अलग श्रेणियों में विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक इनाम दे रही है। इससे प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा और जोश बढ़ गया है। बड़ी संख्या में लोग हर शाम पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर माता रानी के भक्ति गीतों पर तालियों की गूंज के बीच थिरक रहे हैं। भोपाल गरबा महोत्सव समिति और मोबाइल गैजेट्स पिपलानी की ओर से कई श्रेणियों में प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए।

विजेताओं को मिला सम्मान
तीसरे दिन के प्रमुख विजेता
बेस्ट ग्रुप: बंगाली गु्रप
बेस्ट किड्स: महक राव
बेस्ट कपल: अंकिता, लोकेश
बेस्ट पगड़ी: सिम्मी
बेस्ट कस्ट्यूम (फीमेल): निधि
बेस्ट कस्ट्यूम (मेल): अंशुल वर्मा
बेस्ट डांसर (मेल): मीत माहेश्वरी
बेस्ट डांसर (फीमेल): टीना अग्रवाल
बेस्ट ग्रुप कॉमन: सरोजा पाटिल और ग्रुप

यह भी पढ़िए: भेल भोपाल में कैन्टीन प्रबंधन समिति की बैठक आज

दो अक्टूबर को रावण दहन
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा 2 अक्टूबर को रावण दहन किया जाएगा, जिसके साथ इस रंगारंग महोत्सव का समापन होगा। यह आयोजन भोपाल की सांस्कृतिक विरासत को एक नया आयाम दे रहा है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...