9.7 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeभोपालभोजपाल गरबा महोत्सव में पहुंचे भेल के ईडी, बारिश में भी उठाया...

भोजपाल गरबा महोत्सव में पहुंचे भेल के ईडी, बारिश में भी उठाया भीगते हुए लिया आनंद, 29 तक आयोजन

Published on

भोपाल।

राजधानी भोपाल के भेल जम्बूरी मैदान में इन दिनों भोजपाल गरबा महोत्सव की धूम मची हुई है। अपने दूसरे साल में आयोजित यह भव्य उत्सव, कला और संस्कृति का शानदार संगम है। गरबा प्रेमियों की भारी भीड़ रोजाना इस आयोजन में उत्साह और उमंग से शामिल हो रही है।

महोत्सव को और भी खास बनाने मनोरंजन जगत के कई नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। मुंबई की टीवी अभिनेत्रियों के साथ ही, बुंदेली कलाकार भी अपनी लोककला से दर्शकों का मन मोहने आ रही हैं। उत्सव का मुख्य आकर्षण गुजरात की विशेष गरबा टीम है, जो अपनी पारंपरिक और मनमोहक प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही है, जिससे भोपाल में भी मिनी-गुजरात का माहौल बन गया है। मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह, प्रांत संभाग मंत्री, विश्व हिन्दू परिषद रहे। इस मौके पर अध्यक्ष सुनील यादव, संजोयक विकास वीरानी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

टीवी की ‘अंगूरी भाभी’ शिल्पा शिंदे ने बिखेगरा जलवा

भोजपाल गरबा महोत्सव में टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने अपनी खास प्रस्तुति दी। शिल्पा शिंदे को धारावाहिक ‘भाभी जी घर पर हैं!’ में अंगूरी तिवारी की भूमिका निभाने के लिए घर-घर में पहचान मिली। उन्होंने 1999 में टेलीविजऩ में कदम रखा और 2017 में वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ की विजेता भी रहीं।

प्रतिभागियों को रोजाना ईनाम

आयोजन समिति हर दिन गरबा प्रेमियों के उत्साह को बनाए रखने के लिए अलग-अलग श्रेणियों में विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक इनाम दे रही है। इससे प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा और जोश बढ़ गया है। बड़ी संख्या में लोग हर शाम पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर माता रानी के भक्ति गीतों पर तालियों की गूंज के बीच थिरक रहे हैं। भोपाल गरबा महोत्सव समिति और मोबाइल गैजेट्स पिपलानी की ओर से कई श्रेणियों में प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए।

वजेताओं को मिला सम्मान

तीसरे दिन के प्रमुख विजेता
बेस्ट ग्रुप: बंगाली गु्रप
बेस्ट किड्स: महक राव
बेस्ट कपल: अंकिता, लोकेश
बेस्ट पगड़ी: सिम्मी
बेस्ट कस्ट्यूम (फीमेल): निधि
बेस्ट कस्ट्यूम (मेल): अंशुल वर्मा
बेस्ट डांसर (मेल): मीत माहेश्वरी
बेस्ट डांसर (फीमेल): टीना अग्रवाल
बेस्ट ग्रुप कॉमन: सरोजा पाटिल और ग्रुप

यह भी पढ़िए: छठ पूजा के दिन शासकीय अवकाश के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

दो अक्टूबर को रावण दहन

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा 2 अक्टूबर को रावण दहन किया जाएगा, जिसके साथ इस रंगारंग महोत्सव का समापन होगा। यह आयोजन भोपाल की सांस्कृतिक विरासत को एक नया आयाम दे रहा है।

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

चूहामार दवा खाने से 12वीं की छात्रा की मौत

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में बने...

गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

भोपाल राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी की...

महाशिवरात्रि पर दादाजी धाम में भव्य धार्मिक आयोजन

भोपाल जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर में महाशिवरात्रि...