17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपालनवरात्रि पर झुग्गी बस्ती में उमड़ी मानवता की ज्योति

नवरात्रि पर झुग्गी बस्ती में उमड़ी मानवता की ज्योति

Published on

नवरात्रि के पावन अवसर पर विदिशा रोड स्थित झुग्गी बस्ती में एक अनोखा और प्रेरणादायी आयोजन किया गया। यह आयोजन सिर्फ भंडारे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज के उपेक्षित वर्ग को सम्मान और अपनत्व का संदेश देने वाला मानवीय प्रयास साबित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ माता रानी की महाआरती से हुआ, जिसमें बस्ती के सभी परिवार पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुए। इसके बाद सामूहिक भोजन (भंडारा) ने इस आयोजन को सच्ची मानव सेवा का रूप दे दिया।

इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी दीपक दुबे, पत्रकार आशीष शर्मा और पत्रकार रत्नेश नामदेव ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें चुनरी ओढ़ाई और आशीर्वाद लिया वहीं वरिष्ठ समाज सेवी दीपक दुबे ने। अपने संबोधन में उन्होंने कहा—

“जब समाज के वंचित हिस्सों तक ऐसे आयोजन पहुँचते हैं तो वहाँ नई उम्मीद और रोशनी जगती है। भेदभाव मिटाकर साथ बैठना और भोजन करना ही सच्ची मानवता का आधार है।”

कार्यक्रम में नितेश धाकड़ द्वारा झुग्गी बस्ती में शुरू की गई निःशुल्क कोचिंग क्लास भी चर्चा का केंद्र रही। यह पहल उन बच्चों के लिए नई राह खोलेगी जो शिक्षा से अब तक वंचित थे।

यह भी पढ़िए: भेल की थ्रिफ्ट सोसायटी का विवाद सीटू यूनियन तक पहुंचा, दो पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...