भेल भोपाल।
बीएचईएल भोपाल में पावरग्रिड हेतु बीएचईएल द्वारा निर्मित 100वें 765 केवी 500 एमवीए परिणामित्र का प्रेषण न्यू टीआरएम ब्लॉक से प्रदीप कुमार उपाध्याय, महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुबोध राउत, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं पावरग्रिड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर रूपेश तैलंग, महाप्रबंधक, विपुल अग्रवाल, महाप्रबंधक, जीपी बघेल, महाप्रबंधक, एसके महाजन, महाप्रबंधक, आलोक सेंगर, महाप्रबंधक, राजेश कुमार अग्रवाल, महाप्रबंधक, प्रदीप चन्द्र काण्डपाल, महाप्रबंधक तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।
यह भी पढ़िए: बीएचईएल झांसी में गाँधी जयंती समारोह का आयोजन
यह उपलब्धि 765 केवी श्रेणी के परिणामित्रों के किसी एक ग्राहक को सर्वाधिक प्रेषण का एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड है। बीएचईएल भोपाल की उच्च तकनीकी दक्षता, गुणता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा देश के विद्युत क्षेत्र में निरंतर योगदान का सशक्त प्रतीक है।
