15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के जीएम मजूमदार और चटर्जी को हिंदीभाषी सम्मान

भेल के जीएम मजूमदार और चटर्जी को हिंदीभाषी सम्मान

Published on

भेल भोपाल।

मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “हिंदीतरभाषी हिंदी सेवी सम्मान वर्ष 2025” का आयोजन आज हिंदी भवन परिसर, श्यामला हिल्स, भोपाल में सम्पन्न हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के राज्यपाल महामहिम मंगुभाई पटेल उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रघुनंदन शर्मा, उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति ने की।

यह भी पढ़िए: बुलडोजर एक्शन का मतलब कानून तोड़ना नहीं: सीजेआई

इस अवसर पर भेल, भोपाल से दो बंगालभाषी अधिकारी — गौतम मजूमदार, महाप्रबंधक एवं जे. चट्टर्जी, महाप्रबंधक को हिंदी के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट योगदान हेतु मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह, शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रतिवर्ष उन हिंदीतरभाषी हिंदी सेवियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने कार्यालय या उपक्रम में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने और उसकी उपयोगिता बढ़ाने के लिए विशेष रुचि, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया हो। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने सम्मानित अधिकारियों के योगदान की सराहना की और हिंदी भाषा के प्रसार में उनके प्रयासों को प्रेरणास्रोत बताया।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और ईडी प्रदीप उपाध्याय ने सराहा

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन...