3.9 C
London
Saturday, February 14, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल यूनिट में प्रत्येक रविवार निकलेगी साईकिल रैली, 31 अक्टूबर तक...

बीएचईएल भोपाल यूनिट में प्रत्येक रविवार निकलेगी साईकिल रैली, 31 अक्टूबर तक होंगे आयोजन

Published on

भेल भोपाल।

भारत सरकार, खेल विभाग, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के दिशा निर्देशानुसार केन्‍द्र सरकार के सभी कार्यालयों एवं उपक्रमों में स्‍वच्‍छ भारत, स्‍वस्‍थ भारत 6.0 अभियान के अंतर्गत विभिन्‍न स्‍वास्‍थ्‍य एवं स्‍वच्‍छता से संबंधित खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। बीएचईएल भोपाल भी इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए 02 से 31 अक्‍टूबर, 2025 तक विभिन्‍न खेल गतिविधियों जैसे दौड़, स्‍वच्‍छता और स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति जागरूकता फैलाने संबंधी कार्यक्रमों का शुभारंभ 2 अक्‍टूबर, 2025 को प्लग रन से किया जा चुका है।

यह भी पढ़िए: भेल भोपाल यूनिट में राजभाषा वैजयंती शील्‍ड एवं राजभाषा गौरव सम्‍मान समारोह

इसी श्रृंखला में प्रत्‍येक रविववार को साईकिल रैली एवं बीएचईएल स्‍पोर्ट्स अथॉरिटी के तत्‍वावधान में विभिन्‍न खेल गति‍विधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का समापन 31 अक्‍टूबर, 2025 को एकता दौड़ के साथ किया जाएगा। इस दिन को सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्‍य में “राष्‍ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाया जाता है। स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी लाभ का आंकलन फीट इंडिया मोबाईल एप डाउनलोड करके किया जा सकता है।  

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन’ का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन'...

भजनलाल सरकार में राजस्थान के निर्यात में रिकॉर्ड उछाल: पहली छमाही में ही 50,900 करोड़ के पार पहुँचा आंकड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात सेक्टर का निरंतर विकास हो...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

मप्र पुलिस बनेगी ड्रोन पायलट, अपराधियों पर कसेगी नकेल

भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस अब आधुनिक तकनीक के साथ कदमताल करने जा रही है। पुलिस...

More like this

भेल स्पोर्ट्स क्लब में छात्रा के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी कर रहा था ब्लैकमेल

भोपाल गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के भेल स्पोर्ट्स क्लब में एक इंजीनियरिंग छात्रा के साथ दुष्कर्म...

बीएचईएल के AGM नरेश सिंह बने CMD, NEPA लिमिटेड

बीएचईएल, भोपाल के एजीएम नरेश सिंह को एक वर्ष के लिए सौंपी गई जिम्मेदारीभोपालभारत...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...