28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बीएचईएल में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Published on

भेल हरिद्वार।

केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार, बीएचईएल हरिद्वार में 27 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक, सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा । इस वर्ष के सतर्कता जागरूकता सप्ताह की विषय वस्तु है “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी“ । इस उपलक्ष्य में ग्रामीण क्षेत्र में भ्रष्टाचार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, औरंगाबाद गांव में एक सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

Read Also: IPL 2026 में नहीं खेलेंगे ‘किंग’ कोहली? RCB से कॉन्ट्रैक्ट ठुकराने की अफवाहों पर आकाश चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी!

कार्यक्रम का शुभारम्भ सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के साथ किया गया, जिसमें उपस्थित ग्रामीणों ने सदैव ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध रहकर, भ्रष्टाचार के विरूद्ध संघर्ष में साथ देने का संकल्प किया । बीएचईएल अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को सतर्कता आयोग की इस मुहिम की जानकारी देने के साथ – साथ, उन्हें भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में जनमानस की सहभागिता के महत्व से भी परिचित कराया गया ।

कार्यक्रम में बीएचईएल की ओर से अपर महाप्रबंधक (सतर्कता) आरके श्रीवास्तव तथा सतर्कता एवं सीएसआर विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती कमलेश देवी एवं उप प्रधान श्रीमती राखी चौहान सहित बड़ी संख्या में गांववासी मौजूद थे

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...