12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल ने अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के लिए नई नीति लागू

भेल ने अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के लिए नई नीति लागू

Published on

भेल हैदराबाद ।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), रामचंद्रपुरम, हैदराबाद की मानव संसाधन प्रबंधन इकाई ने अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के लिए कार्य शिफ्ट के प्रारंभ में नई “क्यूमलेटिव ग्रेस टाइम” नीति लागू करने की घोषणा की है। यह नई व्यवस्था 27 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होगी। जारी सर्कुलर के अनुसार, अब प्रथम शिफ्ट के लिए सप्ताह में कुल 90 मिनट और अन्य शिफ्टों के लिए 60 मिनट तक की क्यूमलेटिव ग्रेस टाइम की अनुमति दी जाएगी।

यह सुविधा सोमवार से प्रारंभ होने वाले सप्ताह के आधार पर लागू होगी। भेल के पीडब्ल्यूडी  कर्मचारियों के लिए भी प्रति सप्ताह 90 मिनट की ग्रेस टाइम की व्यवस्था की गई है। किसी भी दिन अधिकतम 30 मिनट की ग्रेस टाइम का उपयोग किया जा सकेगा।

यह भी पढ़िए: 21 फीट ऊंचे भगवान गोवर्धन की पूजा आज

हालांकि, कोई भी अप्रयुक्त ग्रेस टाइम अगले सप्ताह में नहीं जोड़ा जाएगा। सर्कुलर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पहले जारी किए गए परिपत्रों — 02 जनवरी 2024, 30 जनवरी 2024 और 10 अप्रैल 2024 — की अन्य शर्तें यथावत रहेंगी। सभी कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है कि वे नई व्यवस्था को ध्यानपूर्वक अपनाएं और सहयोग करें।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और ईडी प्रदीप उपाध्याय ने सराहा

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन...

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...