12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभेल न्यूज़“ई-वेस्ट का निपटान एवं प्लास्टिक का कम से कम उपयोग” की थीम...

“ई-वेस्ट का निपटान एवं प्लास्टिक का कम से कम उपयोग” की थीम पर चला स्वच्छता अभियान

Published on

भेल भोपाल ।

भोपाल इकाई में भी दिनाँक 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक तक “स्वच्छता ही सेवा” विशेष अभियान-5.0 का आयोजन किया जा रहा है।
“ई-वेस्ट का निपटान एवं प्लास्टिक का कम से कम उपयोग” की थीम के साथ इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। महाप्रबंधक एवं प्रमुख प्रदीप कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में चल रहे इस स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान-5.0 में पूरे माह भर से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें कि निम्नलिखित कार्यक्रम प्रमुख हैं।

टाउनशिप के खेल मैदानों, पार्कों एवं हाट-बाज़ारों में सफाई अभियान, कारखाने के अंदर सड़कों पर, सड़क के दोनों ओर तथा ऑफिस में सफाई अभियान, स्वच्छता संबन्धित फ़्लेक्स/ बैनर का प्रदर्शन, टाउनशिप में मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर पत्रकों को चिपकाना,टाउनशिप के मुख्य स्थानों पर सेल्फी फ्रेम की स्थापना, सफाई कामगारों का स्वास्थ्य परीक्षण,सफाई कामगारों को उपहार वितरण, भिन्न भिन्न वेस्ट हेतु कलर कोडिंग बिन के बारे में जागरूकता,बाजारों में एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग पर रोक संबंधी उद्घोषणा, बीएचईएल के हाट-बाज़ारों में मल्टी-पॉकेट कपड़े के थैलों का वितरण, स्कूली बच्चों हेतु प्लास्टिक के दुरुपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, स्कूली बच्चों हेतु पोस्टर प्रतियोगिता, बीएचईएल के सभी कर्मचारियों हेतु स्लोगन एवं तकनीकी आलेख प्रतियोगिता,साइकिल रैली का आयोजन, डिजिटल एवं फिजिकल आफिस फाइलों का निपटान, इलेक्ट्रोनिक उपकरणों:- कंप्यूटर, प्रिंटर इत्यादि को री-यूज हेतु दिशानिर्देश, भारी उद्योग मंत्रालय के निर्देशानुसार अनुसार श्री संदीप ठाकरे, पीआरओ, नेपा लिमिटेड, नेपानगर द्वारा बीएचईएल भोपाल का स्वच्छता ऑडिट मैग्नेटिक स्वीपर द्वारा ब्लॉक एवं सड़क पर बिखर जाने वाली चिप्स सफाई हेतु नया प्रयोग एवं प्रत्येक ब्लॉक द्वारा इसका अनुसरण करना, कारखाने के अंदर स्क्रैप/अपशिष्ट/निष्प्रयोज्य सामग्रियों पर टैगिंग कर निर्दिष्ट समय में सामग्री को हटाना, ब्लॉकों के अंदर “आएगा-जाएगा” बोर्ड की स्थापना के साथ वेस्ट का नियमित समयान्तराल पर निपटान इस अभियान से कंपनी को लगभग 30 लाख रुपये का रेवेन्यू प्राप्त होगा। उपरोक्त सभी कार्यक्रम स्वास्थ्य सुरक्षा एवं पर्यावरण इंजीनियरिंग विभाग के तत्वाधान में आयोजित किए जा रहे हैं ।

यह भी पढ़िए: गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज का पांचवां निशुल्क अखिल भारतीय युवा युवती परिचय सम्मेलन देवास में

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और ईडी प्रदीप उपाध्याय ने सराहा

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन...

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...