12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल में प्रेस टूल सौंपने का कार्यक्रम,प्रदर्शन क्षमता और गुणवत्ता में...

बीएचईएल भोपाल में प्रेस टूल सौंपने का कार्यक्रम,प्रदर्शन क्षमता और गुणवत्ता में आएगा दोगुना सुधार

Published on

भेल, भोपाल। 

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के टीजीएम विभाग में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि दर्ज की गई। महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख (एचईपी, भोपाल) प्रदीप कुमार उपाध्याय की गरिमामय उपस्थिति में मेसर्स अदानी पावर्स, किर्लोस्कर एवं एनटीपीसी सिंगरौली जैसी प्रतिष्ठित परियोजनाओं के लिए लगने वाले सेगमेंटल स्टेटर पंचिंग (2300 व्यास) हेतु विकसित गैंग स्लॉट डाई टूल को औपचारिक रूप से हस्तांतरित किया गया। यह टूल वरिष्ठ प्रबंधक (टीजीएम) वरूण प्रताप सिंह द्वारा प्रबंधक (प्रेस शॉप) दलीप कुमार पाल को सौंपा गया।

यह अत्याधुनिक टूल प्रेस शॉप की पंचिंग उत्पादकता को लगभग दोगुना करने के साथ-साथ गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार लाएगा। विशेष रूप से, स्टेटर कोर में आवश्यक सात प्रकार की पंचिंग इसी एक टूल से की जा सकेगी — जो उत्पादन प्रक्रिया को अधिक कुशल एवं सटीक बनाएगा। इस अवसर पर महाप्रबंधक (फीडर्स एवं ट्रांसफार्मर-विनिर्माण, कमर्शियल एवं अनुरक्षण) रूपेश तैलंग, महाप्रबंधक (ईएम) विकास खरे एवं महाप्रबंधक (फीडर्स) एस. ए. डोंगरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपाध्याय ने टीजीएम विभाग की टीम की सराहना करते हुए कहा कि विभिन्न परियोजनाओं हेतु आवश्यक टूलिंग की समय पर आपूर्ति बीएचईएल की विश्वसनीयता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को और मजबूत करती है।

यह भी पढ़िए: यूपी में शुरू हुआ गन्ने की पेराई का महाअभियान! 21 चीनी मिलों में काम शुरू, योगी सरकार के ₹30 की बढ़ोतरी के बाद किसानों…

उन्होंने थर्मल प्रोजेक्ट के इस प्रतिष्ठित ऑर्डर में लगे प्रेस टूल के सफल डिज़ाइन एवं निर्माण के लिए विभाग की प्रशंसा की और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक (पीआरएम, टीजीएम एवं एफडीएक्स) वेद व्रत खरे, अपर महाप्रबंधक (एएमई) मुकेश कुमार मरावी, अपर महाप्रबंधक (टीजीएम) भूषण लाल वर्मा, सानीलाल टोप्पो, राजेश टोप्पो, योगेश हिंगे सहित टीजीएम विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और ईडी प्रदीप उपाध्याय ने सराहा

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन...

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...