झांसी।
सार्वजनिक क्षेत्र की बीएचईएल झाँसी में “अंतर इकाई बास्केटबाल
टूर्नामेंट का शुभारम्भ हुआ। इस टूर्नामेंट मे भेल की 8 यूनिटों भोपाल, हरिद्वार, त्रिचिराप्पल्ली, थिरुमयम, रानीपेट, हैदराबाद , बैंगलोर एवं झांसी ने सहभागिता ली है तथा टूर्नामेंट का आयोजन भेल आवासपुरी स्थित खेल परिसर में किया जा रहा है।
टूर्नामेंट का शुभारम्भ बीएचईएल झाँसी इकाई प्रमुख आरएफ सिद्दीकी ने अपने संबोधन एवं समस्त खिलाडियों से हाथ मिलाकर किया। इसके साथ ही श्री सिद्दीकी ने बास्केटबाल कोर्ट में आकर खिलाडियों को बाल प्रदान करी और खिलाडियो का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर समस्त महाप्रबंधकगण, विभागों के प्रमुख, वरि अधिकारी, श्रमिक
संगठनों, एसोशिएशनों के प्रतिनिधि, कर्मचारी तथा खेल समिति के अध्यक्ष, सचिव, समंव्यक एवं सदस्य उपस्थित रहे।
