भोपाल।
राजधानी के भेल क्षेत्र में पिपलानी स्थित कम्युनिटी हाल के पास लगे आधा दर्जन हरे—भरे पेड़ों को काटने का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल यहां पेड़ों की छंटाई के नाम पर उन्हें काट दिया गया। अब केवल ठूठ नजर आ रहे हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। इस संबंध में भेल प्रशासन का तर्क है कि बिजली के तारों में डगालें स्पर्श कर रही थीं, इसलिए केवल छंटाई की गई है। पेड़ जीवित हैं, उन्हें काटा नहीं गया है।
पिपलानी कम्युनिटी हाल के पास आधा दर्जन पेड़ काटे, केवल ठूठ बचे— बीएचईएल प्रशासन का तर्क— पेड़ों की केवल छंटाई की गई है
