16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभोपालपरिवार की जिद—हत्या का केस दर्ज हो

परिवार की जिद—हत्या का केस दर्ज हो

Published on

भोपाल।
भोपाल की मॉडल खुशबू जैन की रहस्यमयी मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। परिवार का आरोप है कि खुशबू की हत्या की गई है और यह मामला ‘लव जिहाद’ से जुड़ा हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि खुशबू की मौत चिकित्सकीय कारणों से हुई है, न कि किसी षड्यंत्र से। मॉडल खुशबू की मौत के बाद परिवार लगातार हत्या का केस दर्ज करने की मांग पर अड़ा रहा। हालांकि, पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि खुशबू की मौत गर्भ में रिसाव (रप्चर) के कारण फैलोपियन ट्यूब फटने से हुई थी।

यह भी पढ़िए: केरवा डैम के आठ गेटों के ऊपर बना सीसी स्लैब अचानक भरभराकर गिरा, बडा हादसा टला— जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन के अफसर…

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह एक मेडिकल कंडीशन थी जिसमें अत्यधिक ब्लीडिंग की वजह से उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने रिपोर्ट में कहा है कि यह ‘मिसकैरेज’ का मामला था और इसमें किसी तरह की साजिश या हत्या के प्रमाण नहीं मिले हैं। इसके बावजूद परिवार का आरोप है कि खुशबू की मौत के पीछे उसके प्रेमी का हाथ है जो कथित रूप से उसे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाल रहा था। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने परिवार को समझाने की कोशिश की कि यह मामला चिकित्सकीय है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी किसी तरह की चोट या हिंसा के निशान नहीं मिले। लेकिन परिवार हत्या की धारा में केस दर्ज कराने पर अड़ा रहा।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

नगर निगम में फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त की जांच तेज, करोड़ों के भुगतान की परतें खुलेंगी

भोपाल भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए के...