18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभोपालनिगम बनाएगा बॉयो ब्रिकेट प्लांट, 10 टन कचरे का रोज हो सकेगा...

निगम बनाएगा बॉयो ब्रिकेट प्लांट, 10 टन कचरे का रोज हो सकेगा वैज्ञानिक ढंग से निष्पादन— पीपीपी मॉडल पर यह प्लांट होगा स्थापित— पर्यावरण संरक्षण एवं वायु गुणवत्ता की दिशा में अहम कदम— निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने बॉयो ब्रिकेट प्लांट के मॉडल का किया अवलोकन

Published on

भोपाल ।
राजधानी में बहुत जल्द ही बॉयो ब्रिकेट प्लांट स्थापित होगा। इसके बन जाने से रोजाना 10 टन कचरे का वैज्ञानिक ढंग से निष्पादन हो सकेगा। नगर निगम द्वारा पीपीपी मॉडल पर हार्डिकल्चर वेस्ट के निष्पादन के लिए लिए तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार को निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने प्लांट के मॉडल का अवलोकन करते हुए कहा कि भोपाल शहर की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं वायु गुणवत्ता सुधार की दिशा में यह प्लांट एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने बॉयो ब्रिकेट प्लांट के मॉडल के अवलोकन के बाद पावर पाईंट प्रजेंटेंशन के माध्यम से इसकी कार्य पद्धति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी हासिल की। आईएसबीटी स्थित निगम कार्यालय में बॉयो ब्रिकेट प्लांट के मॉडल तैयार किया गया है। इसके माध्यम से हरित कचरे का वैज्ञानिक ढंग से निष्पादन हो सकेगा। इस प्लांट से लगने से निगम को राजस्व भी प्राप्त होगा।

यह भी पढ़िए:Bihar Election Result: तारापुर सीट पर चला डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का जादू, 45,000 से अधिक वोटों से जीते

निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने बताया कि इस प्लांट की स्थापना के लिए कार्रवाई की जा रही है। इससे पर्यावरण बेहतर होगा। कचरे के निष्पादन को लेकर लगातार निगम कार्य कर रहा है। शहर को साफ—सुथरा और सुंदर बनाना हमारी पहली प्राथमिता है।

बायो ब्रिकेट के यह होंगे लाभ

यह पर्यावरण को अनुकूल बनाए रखता है। कोयले की तुलना में 80 फीसदी से अधिक CO2 उत्सर्जन को कम करता है और सल्फर रहित होता है। कृषि अपशिष्ट को उपयोगी ईंधन में बदलकर अपशिष्ट को कम करता है। औद्योगिक बॉयलरों में उपयोग किए जाने वाले कोयले के बराबर उच्च कैलोरी मान प्रदान कर सकता है। स्टोरेज और हैंडलिंग में आसान होता है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

नगर निगम में फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त की जांच तेज, करोड़ों के भुगतान की परतें खुलेंगी

भोपाल भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए के...