13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल कर्मचारियों की समस्याओं  के निराकरण हेतु हेम्टू इंटक यूनियन ने किया...

बीएचईएल कर्मचारियों की समस्याओं  के निराकरण हेतु हेम्टू इंटक यूनियन ने किया सत्याग्रह

Published on

भेल भोपाल ।
सर्वप्रथम देश के प्रथम प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता भेल भोपाल के जनक  पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर यूनियन के समस्त पदाधिकारियो द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

बीएचईएल कारपोरेट कार्यालय नई दिल्ली में 21 नवम्बर को होने वाली ज्वाइंट कमेटी (जेसीएम) की बैठक में कर्मचारियों के विभिन्न ज्वलंत समस्याओ का निराकरण हो इस हेतु सैकड़ो कर्मचारियों की उपस्थिति ने विशाल सत्याग्रह किया गया। हेम्टू इंटक यूनियन के अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा की एक एक कर कर्मचारियों की समस्याओ का अम्बार लगता जा रहा है। जीती हुई यूनियनों का उदेश्य केवल चुनाव जीतने तक सीमित था। चुनाव जीतने के उपरांत कर्मचारियों को मझधार में छोड़कर गायब हो गई है। भेल भोपाल का कर्मचारी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। इंटक यूनियन द्वारा कर्मचारियों के लिए जो कार्य किये गए थे आज ये जीती हुई प्रतिनिधि यूनियनें नया कार्य तो दूर उन्हें भी नहीं बचा पा रही है। उन्होनें ने कहा की भेल भोपाल प्रबंधन द्वारा कारखाने को जेल बनाने का कार्य किया जा रहा है परंतु ये भूल रहे है की कारखाने में जितना स्वस्थ वातावरण रखा जायेगा उतना ज्यादा उत्पादन होगा। सफाई ऊपर से होती है।

यूनियन के महामंत्री अजीत गोंड ने कहा की कर्मचारियों को मिलने वाली ज्वलंत समस्याओ का निराकरण नहीं हो पा रहा है। कस्तूरबा अस्पताल की स्थिति गंभीर होती जा रही है।हेम्टू यूनियन के कोषाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने उदबोधन नेहरू जी की जयंती के अवसर पर कहा की नेहरू जी कहते थे की देश की प्रतिष्ठा और सम्मान विश्व् पटल पर तभी होगा जब देश आत्मनिर्भर होगा।देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने उसके लिए देश में पब्लिक सेक्टर के कारखानो का निर्माण, कृषि के क्षेत्र में बड़े बड़े बाँधो का निर्माण ,शिक्षा के क्षेत्र में आईआईटी एवं आईआईएम जैसे संस्थानों का निर्माण कराया इन्ही सब कार्यो की वजह से उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है।

वर्तमान में जीती हुई प्रतिनिधि यूनियनों के लिए हेम्टू इंटक यूनियन द्वारा किये गए कार्यो को बचाकर रखना ही सबसे बड़ी चुनौती थी जिसमे प्रतिनिधि यूनियनें असफल रही है।इंटक यूनियन के समय मे पदनाम परिवर्तन, वेज रिवीशन ,प्रमोशन पॉलिसी में परिवर्तन कर हर ग्रेड में एक एक वर्ष कम किया गया, ई एल इंकेशमेंट ,6 हजार रूपये रिवार्ड स्कीम का भुगतान किया जाता था। वही वर्तमान में रिवार्ड स्कीम आधी हो गई है । ई एल इंकेशमेंट में रोक लगा दी गई है।इंटक यूनियन प्रबंधन से यह माग करती है की  इन सभी ज्वलंत विषयों का निराकरण होने वाली जेसीएम की बैठक में किया जाये।

यह भी पढ़िए: Bihar Election Result: तारापुर सीट पर चला डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का जादू, 45,000 से अधिक वोटों से जीते

इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष राजेश शुक्ला, महामंत्री अजित गोंड, कोषाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, मिडिया प्रभारी सी आर नामदेव, धर्मेन्द्र अवस्थी, सी एम साहू फजल खान रामालिंगम टी आर बाटक्या प्रदीप मालवीया सतेंद्र शर्मा रणजीत चन्द्रावत नीरज विष्वकर्मा ललित रायचंदानी सुरेश मेहरा विजेंद्र नाग मनोज राय सुभाष पवार रामजीत, राम मेहरा, सुमेरा परस्ते,अशोक हरयाल, बुधमान सिन्हा, आदि उपस्थित थे।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और ईडी प्रदीप उपाध्याय ने सराहा

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन...

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...