भोपाल।
सोमवार रात को संवेदनशील इलाके जेपी अस्पताल के पास डिप्टी सीएम के पीए से मोबाइल लूट की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पीड़ित पीए मोबाइल चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस के पास पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि दो युवक अचानक आए और उनका मोबाइल छीनकर वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी की और सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। शुरुआती जांच में दो युवकों पर शक हुआ, जिन्हें बाद में पुलिस ने उठाकर पूछताछ शुरू की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और लूट में उनकी वास्तविक भूमिका की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़िए: Bihar Election Result: तारापुर सीट पर चला डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का जादू, 45,000 से अधिक वोटों से जीते
