18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा,पाँच की मौत

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा,पाँच की मौत

Published on

रतलाम।
दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार में सवार पाँच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 15 वर्षीय एक बच्चा भी शामिल है। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। मृतकों की पहचान महाराष्ट्र के मुंबई स्थित एलआईसी कॉलोनी, तर्फ़ीक चौक, कुर्ली निवासी 15 वर्षीय दानिश पुत्र उस्मान चौधरी, 35 वर्षीय दुर्गेश प्रसाद, गुलाम रसूल पुत्र इशाक चौधरी, खलील पुत्र गुलाम रसूल और गुलाम पुत्र मोईनुद्दीन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गाड़ी बीती रात इंदौर से बीमगढ़ जा रही थी।

घटना स्थल रतलाम से करीब 10 किलोमीटर दूर है। कार के अनियंत्रित होने के बाद वह एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़कर खाई में जा गिरी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार क्षतिग्रस्त होकर पूरी तरह पिचक गई। सूचना मिलने पर पुलिस व एक्सप्रेसवे टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। पंचनामा बनाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक अनुमान है कि तेज रफ्तार इसकी वजह हो सकती है।

यह भी पढ़िए:Bihar Election Result: तारापुर सीट पर चला डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का जादू, 45,000 से अधिक वोटों से जीते

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...