छिंदवाड़ा।
जिले के डोंगरदेव क्षेत्र में रविवार को एक युवक चट्टानों के बीच फँस गया, जिसके बाद एसडीआरएफ टीम की मदद से उसका रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि युवक धार्मिक स्थल घूमने पहुंचा था। फिसलन भरी चट्टान पर पैर फिसलने से वह नीचे दरार में फँस गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद एसडीआरएफ की टीम ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रशासन ने आगंतुकों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षा नियमों का पालन करें और जोखिमपूर्ण स्थानों पर न जाएँ।
यह भी पढ़िए: राजधानी में कंपकपाने वाली पड़ी ठंड, तापमान में बड़ी गिरावट
