21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यरतलाम में SIR का सर्वे करने गई टीम पर हमला

रतलाम में SIR का सर्वे करने गई टीम पर हमला

Published on

रतलाम।
रतलाम के बासिंद्रा में बुधवार को SIR का सर्वे करने गए प्रशासन की टीम पर हमला हो गया। ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। हमले में नायब तहसीलदार रामकलेश साकेत और BLO विक्रम सिंह राठौड़ घायल हो गए। टीम ने भी अपनी जान बचाई है। दोनों घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज लाया गया है। पूरा मामला सैलाना विधानसभा क्षेत्र का है।
तीन आरोपियों द्वारा किए गए हमले की सूचना मिलते ही एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और अन्य अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। तीनों आरोपी उमर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं और घटना के समय शराब के नशे में थे। पुलिस ने इनमें से दो आरोपियों—सायसिंह (28) और बापी ताड़ (55)—को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी शोकसिंह (31) फरार है। तीनों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

घायल बीएलओ ने बताया कि घटना बासिंद्रा के पास जुलवानिया में हुई, जब तीन नशे में धुत लोग बाइक से आए और बिना कारण गाली-गलौज करने लगे। उनके पास मछली भी थी और वे लगातार पत्थर फेंक रहे थे। इस दौरान तहसीलदार और पटवारी ने एक-दूसरे को बचाया। विक्रम सिंह के हाथ और पेट में चोट आई है। उन्होंने कहा कि पत्थर फेंकते समय पटवारी ने तहसीलदार को धक्का देकर बचाया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। नायब तहसीलदार रामकलेश साकेत ने बताया कि वे ग्रामीण क्षेत्र में निरीक्षण के लिए टीम के साथ पहुंचे थे। गाड़ी से उतरकर टीम से जानकारी ले ही रहे थे कि तीन युवक आए और बोले—“रास्ते में क्यों खड़े हो?” जब उन्हें समझाने की कोशिश की गई तो वे गाली-गलौज करने लगे और पत्थर फेंककर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक था कि वे गिर पड़े और किसी तरह टीम ने भागकर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़िए: How To Make Baby Sleep:अगर बच्चा रात में न सोए तो क्या करें? बच्चों के डॉक्टर ने बताईं गहरी नींद लाने की 5 अचूक…

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....