7.2 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeराष्ट्रीयराज्यपाल विधायिका से पास बिलों को न लटकाएं — सुप्रीम कोर्ट

राज्यपाल विधायिका से पास बिलों को न लटकाएं — सुप्रीम कोर्ट

Published on

नई दिल्ली।
सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्यपाल और राष्ट्रपति के पास भेजे गए विधेयकों को अनिश्चितकाल तक लंबित नहीं रखा जा सकता। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राज्यपाल यदि किसी बिल पर निर्णय लेना चाहते हैं, तो या तो उसे मंज़ूर करें, असहमति हो तो लौटाएं या राष्ट्रपति की अनुमति के लिए भेजें—लेकिन उन्हें निर्णय टालने का अधिकार नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संविधान की व्यवस्था के अनुसार बिलों पर “तत्परता” से निर्णय आवश्यक है। अदालत ने कहा कि बिलों पर विचार के लिए कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं की जा सकती, लेकिन यह भी नहीं कि उन्हें अनिश्चितकाल तक बिना निर्णय के लंबित रखा जाए। यदि राज्यपाल समय पर जवाब नहीं देते, तो यह संविधान की आत्मा के विरुद्ध माना जाएगा।

यह भी पढ़िए: बिहार में 10वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

संविधान पीठ ने कहा कि राज्य विधानमंडल से पारित विधेयक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं, इसलिए उन पर समय रहते निर्णय आवश्यक है। कोर्ट ने संकेत दिया कि राज्यपाल का पद संविधान के तहत एक जिम्मेदारी है—यदि बिलों पर कार्रवाई में देरी होती है, तो शासन व्यवस्था प्रभावित होती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this

प्रदेश में वंदे मातरम् को लेकर विवाद

भोपाल प्रदेश में “वंदे मातरम्” को अनिवार्य किए जाने के मुद्दे पर राजनीतिक बहस तेज...

बजट में रक्षा पर ज़ोर, आम आदमी को नहीं मिली बड़ी राहत; चांदी की कीमतों में भारी उतार–चढ़ाव

नई दिल्ली।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट पेश किया। करीब 85...