7.2 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeभोपालगीतांजलि कॉलेज की छात्रा ने तनाव में आकर की आत्महत्या

गीतांजलि कॉलेज की छात्रा ने तनाव में आकर की आत्महत्या

Published on

भोपाल | निशातपुरा क्षेत्र में स्थित गीतांजलि कॉलेज की एक छात्रा ने मंगलवार रात अपने घर की तीसरी मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन शुरुआती जांच में पढ़ाई को लेकर तनाव की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, मृतका दीपांशा बाजपेयी (20) देवकी नगर, बैरसिया रोड निवासी थी। वह कॉलेज में बीकॉम सेकेंड ईयर की छात्रा थी। उसके पिता मनोज बाजपेयी घर से ही किराना दुकान संचालित करते हैं। मंगलवार रात करीब आठ बजे दीपांशा अपने कमरे से निकली और अचानक तीसरी मंज़िल से छलांग लगा दी।

यह भी पढ़िए: बिहार में 10वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

तेज आवाज सुनकर परिवार बाहर आया तो वह खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्रा के मोबाइल व उसके हाल के व्यवहार की भी पड़ताल की जा रही है ताकि आत्महत्या की वजह स्पष्ट हो सके।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this