26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपालनगर निगम की बड़ी कार्रवाई, बुलडोज़र से ढहाया भवन

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, बुलडोज़र से ढहाया भवन

Published on

भोपाल।
नगर निगम ने शहर में अवैध और अनुमति से अधिक निर्माण पर सख्ती दिखाते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। नजीर कॉलोनी में संचालित इंडिविजुअल प्राइवेट लिमिटेड के निर्माणाधीन भवन को मंजूरी से कई गुना अधिक निर्माण किए जाने पर बुलडोज़र चलाकर ढहा दिया गया। मंजूरी से अधिक निर्माण पाया गया नगर निगम की टीम जब मौके पर पहुँची तो पाया कि भवन स्वीकृत नक्शे के अनुसार नहीं बनाया जा रहा था। निर्माण कंपनी ने अनुमति से कही ज़्यादा मंजिलें और अतिरिक्त ढांचा तैयार कर लिया था। मामले की जांच में पता चला कि नगर निगम के बार-बार नोटिस देने के बावजूद अवैध निर्माण रोका नहीं गया।

बिल्डिंग परमिशन शाखा को सूची बनाने के निर्देश नगर निगम प्रशासन ने सभी जोनों की बिल्डिंग परमिशन शाखाओं को ऐसे अवैध निर्माणों की सूची तैयार कर प्रतिदिन कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। निगम आयुक्त ने साफ कहा कि अनुमति से अधिक निर्माण किए जाने पर किसी भी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी। शहर में हर निर्माणाधीन भवन पर बोर्ड लगाना अनिवार्य निगम ने नया नियम लागू किया है जिसके तहत प्रत्येक निर्माणाधीन भवन पर अनुमति संबंधी बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा

Read Also: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 4 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

नियम का पालन न करने पर तत्काल जुर्माना और कार्रवाई की जाएगी संबंधित इंजीनियर और ठेकेदार पर भी जवाबदेही तय की जाएगी निगम अधिकारियों का कहना है कि अब ऐसी कार्रवाई रोजाना की जाएगी ताकि शहर में अवैध निर्माण पर पूरी तरह नियंत्रण हो सके।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...