10.8 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराष्ट्रीयनेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी पर नई एफआईआर दर्ज

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी पर नई एफआईआर दर्ज

Published on

नई दिल्ली।
नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा  ने दोनों के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की है। इस एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के जरिए लगभग 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति यंग इंडिया कंपनी को ट्रांसफर की गई। कांग्रेस ने इसे केंद्र सरकार द्वारा “राजनीतिक प्रतिशोध” करार दिया है।

Read Also: क्या अमीबा खा रहा है आपका दिमाग? एक्सपर्ट से जानें पहले 5 लक्षण, सिरदर्द और बुखार को न करें हल्के में!

पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह केस पूरी तरह झूठा और बदले की भावना से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेतृत्व को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।एफआईआर में सोनिया और राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस से जुड़े तीन अन्य लोगों के नाम भी शामिल किए गए हैं। आरोप है कि एजेएल की परिसंपत्तियों को यंग इंडिया के माध्यम से हेराफेरी कर ट्रांसफर किया गया।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

एलएंडटी के पुनर्गठन और रणनीतिक बदलाव की मांग, विशेषज्ञ ने कंपनी को विभाजित करने का दिया सुझाव

नई दिल्ली/मुंबई। भारत की अग्रणी इंजीनियरिंग और बुनियादी ढांचा कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी)...

बगावत की आहट के बीच ममता के गुट का दावा- शाह के बुलावे पर दिल्ली गए यूसुफ पठान?

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी बगावत अब और...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...