9.5 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeभोपालभोपाल बोट क्लब पर नई शिकारा सेवा का शुभारंभ

भोपाल बोट क्लब पर नई शिकारा सेवा का शुभारंभ

Published on

भोपाल।
राजधानी के बोट क्लब पर आज एक भव्य कार्यक्रम के दौरान नई शिकारा सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मा. विधानसभा अध्यक्ष  नरेंद्र सिंह तोमर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शुभारंभ के बाद तालाब पर उतरी रंग-बिरंगी और आकर्षक शिकारा ने कश्मीर की डल झील जैसी मनोहारी अनुभूति कराई। शांत पानी पर तैरती शिकारा की सैर ने लोगों को एक नए पर्यटन अनुभव से रूबरू कराया। उपस्थित जनों ने झील के मध्य से भोपाल की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया और इसे शहर की पहचान में जुड़ने वाला एक महत्वपूर्ण नया अध्याय बताया।

Read Also: श्री धूनीवाले दादाजी की पुण्यतिथि पर रुद्राभिषेक, हवन और भव्य इको–फ्रेंडली भंडारे का आयोजन

कार्यक्रम में कहा गया कि यह पहल न केवल पर्यटन को नई दिशा देगी, बल्कि शहर की आर्थिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करेगी। आने वाले समय में यह सेवा भोपाल आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने की संभावना रखती है। नई शिकारा सेवा के शुभारंभ को भोपाल के पर्यटन विकास में एक उल्लेखनीय कदम माना जा रहा है। शहर के नागरिकों और पर्यटकों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा गया।

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

चूहामार दवा खाने से 12वीं की छात्रा की मौत

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में बने...

गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

भोपाल राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी की...

महाशिवरात्रि पर दादाजी धाम में भव्य धार्मिक आयोजन

भोपाल जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर में महाशिवरात्रि...