18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभेल न्यूज़स्व. त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर कस्तूरबा अस्पताल में व्हीलचेयर की डोनेट,किया फल...

स्व. त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर कस्तूरबा अस्पताल में व्हीलचेयर की डोनेट,किया फल वितरण

Published on

भेल भोपाल ।
मजदूरो के पुरोधा श्रमिको के  आर्थिक क्रांति के लिए सदैव संघर्ष करने वाले मध्य प्रदेश इंटक के पूर्व अध्यक्ष स्व. आरडी त्रिपाठी की प्रथम पुण्य तिथि पर हेम्टू इंटक यूनियन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमो के तहत कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल में मरीजो को फल दान किया गया एवं कस्तूरबा अस्पताल में मरीजो की सुविधा हेतु व्हीलचेयर डोनेट किया गया।

श्रमिक जगत के जाने माने इंटक नेता स्व आरडी त्रिपाठी जी की प्रथम पुण्य तिथि पर तत्कालीन हेम्टू इंटक अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने पहले कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे अपने प्रतिनिधी मंडल के साथ सोनागिरी स्थित बीमा अस्पताल जाकर वहाँ भर्ती सैकड़ो मरीजों को फल वितरित किया गया। इस मौके पर राजेश शुक्ला ने कहा कि श्रमिक जगत के पुरोधा स्वर्गीय आर डी त्रिपाठी जी की  आज प्रथम पुण्यतिथि है।स्वर्गीय आरडी त्रिपाठी  भेल भोपाल ही नहीं सम्पूर्ण देश के श्रमिक नेता थे। उन्होंने पूरे प्रदेश के श्रमिकों के लिये अनेकों लड़ाई लड़ी ,कई बार जेल गए, लाठी खाई, कई बार सस्पेंड हुये और अपने जीवन के अंतिम समय तक श्रमिकों के हितो के लिए संघर्ष करते रहे।

आज उनकी पुण्यतिथि पर बीमा अस्पताल में फल वितरित करते हुए उनकी एक एक कही बात याद आती है।वो सैदव कारखाना और कर्मचारियों के उत्थान की बात करते थे। भेल भोपाल कर्मचारियों को उन्होंने हाथ धोने के साबुन से लेकर सोना तक बटवाया। आरडी त्रिपाठी जी की पुण्यतिथि के अवसर दूसरा कार्यक्रम शाम 4 बजे कस्तूरबा अस्पताल में किया गया।जहा मरीजो की सुविधा हेतु व्हीलचेयर सहयोग स्वरुप डोनेट किया गया। इस अवसर पर कारखाने के मुखिया जी एम हेड माननीय पीके उपाध्याय  महाप्रबंधक मानव संसाधन टीयू सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी पामेला सचदेवा  उपस्थित हुई।जी एम हेड उपाध्याय ने व्हील चेयर को कस्तूरबा अस्पताल प्रमुख को सौपा।

Read Also: श्री धूनीवाले दादाजी की पुण्यतिथि पर रुद्राभिषेक, हवन और भव्य इको–फ्रेंडली भंडारे का आयोजन

माननीय उपाध्याय ने पुष्पांजलि अर्पित कर कहा की पंडित जी राष्ट्रीय स्तर के नेता थे उन्होंने श्रमिक जगत में बहुमूल्य योगदान दिया है। महाप्रंधक मानव संसाधन श्री सिंह ने एवं कस्तूरबा अस्पताल प्रमुख पामेला मेडम ने भी उदबोधन देकर श्रद्धान्जली अर्पित की।चिकित्सा प्रमुख पामेला सचदेवा मेडम ने पंडित जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर किये गए व्हील चेयर डोनेशन पर हेम्टू इंटक यूनियन की प्रशंसा की और प्रशंसा पत्र प्रदान किया।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...

बीएचईएल में डिजिटल बिल प्रोसेसिंग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

सुविधा पोर्टल के माध्यम से वेंडर बिलों का भुगतान होगा और भी आसान भोपाल। कार्यप्रणाली...

बीएचईएल भोपाल के नाम एक और उपलब्धि: ‘इंडियन एक्सप्रेस आईटी एक्सीलेंस अवार्ड’ से हुआ सम्मानित

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), भोपाल के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ग्रुप (डीटीजी) ने अपनी...