11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभेल न्यूज़वाह भेल दो ट्रक सीमेंट बन गई पत्थर

वाह भेल दो ट्रक सीमेंट बन गई पत्थर

Published on

भेल की गपशप—केसी दुबे
भेल के एफसीएक्स विभाग की जितनी तारीफ की जाये कम है । एक और शीर्ष प्रबंधन पैसा बचाने के लिये जी तोड़ कोशिश कर रहा है तो वहीं यह विभाग लाखों रूपये का चूना लगाने से नहीं चूक रहा है । अब इसे लापरवाही नहीं कहें तो क्या कहें यह समझ से बाहर है । रही बात विभाग के मुखिया की तो उन्हें यह भी पता नहीं उनके निचले स्तर के अफसरों ने विभाग में क्या खेल कर दिया । भेल महारत्न कंपनी में शुमार है ऐसे में भोपाल यूनिट में एफसीएक्स विभाग के निचले स्तर के अधिकारियों ने बड़ा खेल कर डाला।  

यहां एक लापरवाही सामने आई है । विभाग में चर्चा इस बात की है कि इस विभाग में जरूरत थी या नहीं लेकिन करीब 2 ट्रक सीमेंट बुला ली गई । इस सीमेंट को कुछ इस तरह लापरवाहीपूर्ण तरीके से रखा गया की वह पत्थर बन गई । इसको लेकर विभाग में ईमानदार कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी में भी डाला लेकिन सभी ने अनसुनी कर दी । बड़ी बात तो यह है कि संबंधित दोषी अफसर पर प्रबंधन ने कोई कार्यवाही ने करते हुये फिर से नई सीमेंट खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी । इससे फिर ईमानदार कर्मचारी सकते आ गये । मजेदार बात तो यह है कि इस विभाग में प्रबंधक व अन्य स्तर के ऐसे अधिकारी विराजमान है जिन्हें सालों से हटाया ही नहीं गया ।

Read Also: Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

एक ही विभाग में रहकर उनके तेवर यह हो गये कि ठेकेदार उनके कहने पर सिर्फ नाचते ही नहीं है बल्कि सेवा सत्कार से भी पीछे नहीं हटते । ऐसी चर्चा है कि ऐसे अफसर वर्क्स इंजीनियरिंग विभाग में पट्टा लिखा कर आये हैं । यहीं से वह प्रमोशन पाते—पाते बड़े साहब बन जायेंगे और रिटायर हो जायेंगे  । रही बात विभाग के महाप्रबंधक की तो वह तेज तर्रार  जूनियर अफसरों के चक्रव्यूह में ऐसे फंस गये कि अब इस से निकल पाना मुश्किल दिखाई दे रहा है । कुछ इसी तरह कारखाने के फेब्रीकेशन विभाग में देखने को मिल रहा है जहां एक ही विभाग में कुछ अफसर बल्ले—बल्ले कर रहे हैं ।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

डायरेक्टर एचआर के इंटरव्यू में शामिल में होंगे बीएचईएल भोपाल के ईडी

भोपाल। भेल दिल्ली कॉरपोरेट के डायरेक्टर मानव संसाधन विभाग के मुखिया का पद रिक्त...

बीएचईएल के दो डायरेक्टर आज आयेंगे भोपाल

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) दिल्ली के दो डायरेक्टर बुधवार को भोपाल आयेंगे...