9.5 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeभोपालबिलखिरिया पुलिस ने 6 घंटे में किया हत्या का सनसनीखेज खुलासा

बिलखिरिया पुलिस ने 6 घंटे में किया हत्या का सनसनीखेज खुलासा

Published on

भोपाल ।
पुलिस अधीक्षक भोपाल देहात रामशरण प्रजापति द्वारा जिले में निर्देशों के अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. नीरज चौरसिया तथा एसडीओपी बिलखिरिया सुश्री मंजू चौहान के मार्गदर्शन में थाना बिलखिरिया पुलिस ने हत्या के एक गंभीर प्रकरण का 06 घंटे में सफल खुलासा किया है। सरपंच द्वारा सूचना दी गई कि अमझरा मंडी के पीछे जीवन सिंह बिष्ट के खेत में बने टपरे में रहने वाले लीला गिरी पिता नानु गिरी, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम बसिया मृत अवस्था में पड़े हैं तथा आसपास खून फैला हुआ है।

सूचना पर थाना बिलखिरिया पुलिस मौके पर पहुँची और मृतक के भतीजे आनंद गिरी की सूचना पर मर्ग कायम किया गया। जांच में तथ्य सामने आया कि दिनांक 07.12.2025 की शाम भोजन बनाने के दौरान शराब का पेग तैयार करने की बात को लेकर मृतक लीला गिरी एवं उसके भतीजे आनंद गिरी के बीच विवाद हुआ। गाली-गलौज से क्षुब्ध होकर आरोपी ने सब्जी काटने वाली चाकू से लीला गिरी की हत्या कर दी तथा रात में घर जाकर सो गया। अगले दिन आरोपी ने भ्रामक रूप से यह प्रचारित करने का प्रयास किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या की है।

Read Also: वाह भेल दो ट्रक सीमेंट बन गई पत्थर

साक्ष्यों का विश्लेषण, गवाहों के बयान एवं आरोपी के विरोधाभासी कथनों के आधार पर पुलिस ने आरोपी आनंद गिरी पिता नवलगिरी, उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। थाना बिलखिरिया में  धारा 103(1)/217 BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। घटना में प्रयुक्त चाकू विधिवत जब्त किया है। थाना बिलखिरिया भोपाल देहात पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हत्या का यह गंभीर अपराध केवल 06 घंटे में सुलझा लिया गया। सराहनीय कार्य  थाना प्रभारी थाना बिलखिरिया निरीक्षक उमेश सिंह चौहान, उनि दिलीप जायसवाल, सउनि संतोष कुमार, प्रआर संगम शुक्ला,  प्रधान आरक्षक प्रदीप आठिया आर विनोद गुर्जर, आरक्षक प्रदीप शर्मा आरक्षक कमल सिंह राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

चूहामार दवा खाने से 12वीं की छात्रा की मौत

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में बने...

गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

भोपाल राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी की...

महाशिवरात्रि पर दादाजी धाम में भव्य धार्मिक आयोजन

भोपाल जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर में महाशिवरात्रि...